वायरल न्यूज़

180 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, पानी से भरा ग्लास छलका तक नहीं, मंत्री ने शेयर किया ट्रायल रन का Video

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने RCF में बनी वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन का वीडियो शेयर किया है। दावा है कि ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

Image

वी सोमन्ना ने शेयर किया वीडियो (X/@VSOMANNA_BJP)

भारत में रेलवे (Railway) लगातार अपनी रफ्तार और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी बीच वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वंदे भारत ट्रेन को ट्रायल रन के दौरान तेज रफ्तार से दौड़ते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेन ने ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रायल रन में दिखाई दी ट्रेन की रफ्तार

दरअसल, रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने अपने एक्स अकाउंट पर इस ट्रायल रन का वीडियो (Video) शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर एक मोबाइल की स्क्रीन पर स्पीडोमीटर दिख रहा है। जिसमें ट्रेन की रफ्तार 180 दिख रही है। बगल में ही दो कांच के ग्लास के ऊपर एक ग्लास रखा हुआ है। जिनमें पानी लबालब भरा हुआ है लेकिन इसके बावजूद 180 की रफ्तार से चल रही ट्रेन में रखे ग्लास का पानी छलका तक नहीं। बताया जा रहा है कि यह वंदे भारत ट्रेन रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में तैयार की गई है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भारतीय रेलवे की इस उपलब्धि की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में वंदे भारत ट्रेन तेज गति से रेलवे ट्रैक पर दौड़ती नजर आती है। दावे के मुताबिक, ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड छू ली। हालांकि, यह ट्रायल रन की बताई गई रफ्तार है।

क्या है वंदे भारत ट्रेन की खासियत?

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की आधुनिक और सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों में शामिल है। इसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। ट्रेन में आरामदायक सीटें, ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहतर लाइटिंग और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इस ट्रेन की एक खास बात यह भी है कि इसमें अलग से इंजन लगाने की जरूरत नहीं होती। यह ट्रेन अपने ही कोच में लगे मोटर सिस्टम की मदद से चलती है। इसी वजह से यह तेजी से रफ्तार पकड़ने और ब्रेक लगाने में सक्षम है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article