LIC Housing Finance Limited Recruitment 2026: बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में अपना करियर शुरू करने के इच्छुक ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में काम करने का बेहतरीन मौका सामने आया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 'LICHFL अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम-010' के तहत कुल 232 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अंतिम तिथि आज यानी 01 नवंबर 2026 ही निर्धारित की गई है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन सबमिट नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां
| संस्थान का ना | LIC Housing Finance Limited (LIC HFL) |
| प्रोग्राम का नाम | LICHFL Apprenticeship Program-010 |
| कुल पद | 232 अप्रेंटिस |
| ट्रेनिंग अवधि | 12 महीने (1 वर्ष) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | आज, 01 नवंबर 2026 |
| नौकरी का स्थान | भारत के विभिन्न शहर |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB ALP एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी की आयु 01 अक्टूबर 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
मासिक स्टाइपेंड
ट्रेनिंग अवधि (12 महीने) के दौरान चयनित अप्रेंटिस को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। बता दें कि मेट्रो शहरों (Metro Cities) के लिए 16,650 रुपये प्रति माह और अन्य शहरों के लिए 14,150 रुपये प्रति माह
आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल या LIC HFL के आधिकारिक पोर्टल lichousing.com पर विजिट करें।
स्टेप 2 - होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर 'LICHFL Apprenticeship Program-010' के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 4 - मांगे गए शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 5 - निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।
अंतिम समय के लिए जरूरी सलाह
आज अंतिम तिथि होने की वजह से पोर्टल पर ट्रैफिक अधिक हो सकता है। किसी भी तकनीकी खराबी या पेमेंट फेलियर से बचने के लिए अंतिम घंटों का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
