वायरल न्यूज़

Murga Dance: सबसे अनोखा मुर्गा डांस, एक-एक स्टेप देखकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 27, 2023, 10:38 AM IST

Murga Dance Video: एक शख्स ने मुर्गा डांस से ऐसा धमाला मचाया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

डांस से शख्स ने उड़ा गर्दा, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गा डांस से शख्स ने मचाया धमाल
  • शख्स का डांस स्टेप देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Murga Dance Viral Video: फेमस और सुर्खियों में रहने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक शख्स ने बीच सड़क डांस से ऐसा धमाला मचाया, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए और अब उस शख्स का वीडियो (Dance Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलम ये है कि वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज तक आपने कई लोगों को डांस करते हुए देखा होगा। कुछ लोग इस तरह डांस करते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स ने डांस से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर आपको 440 वोल्ट का झटका लगेगा। यकीन मानिए एक-एक स्टेप देखकर आप दंग रह गए। वीडियो (Murga Dance Video) में शख्स मुर्गा डांस कर रहा है। आप देख सकते हैं भीड़भाड़ वाली सड़क पर शख्स केवल पैंट पहने हुए है और मुर्गा डांस से गदर मचाए हुए है। डांस स्टेप देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे करंट लग गया है। अब यह डांस वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर धमाए मचाए हुए है।

मुर्गा डांस से शख्स ने मचाया धमाल

इस मुर्गा डांस को देखकर आप भी घबरा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bhilala09' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने माहौल बना दिया। कुछ का कहना है डांस देखकर दिन बन गया। तो आपको यह मुर्गा डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article