शहर

MLC चुनाव से बिहार में सियासत तेज: अनंत सिंह ने अनुज संग किया रोड शो तो 3 FIR, अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रविवार 19 अक्टूबर को रोड शो के दौरान चुनाव नियमों के उल्लंघन पर JD(U) विधायक अनंत सिंह और जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के खिलाफ 3 FIR दर्ज हुईं हैं।

Image

अनंत सिंह ने अनुज संग किया रोड शो (फाइल फोटो)

बिहार पुलिस ने बताया कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के प्रचार के दौरान, चुनाव आचार संहिता और कानून-व्यवस्था के नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर JD(U) विधायक अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के खिलाफ तीन FIR दर्ज की गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, ये मामले 18 अक्टूबर को पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रोडशो से जुड़े हैं। मोकामा का प्रतिनिधित्व 'डॉन से राजनेता बने' अनंत सिंह करते हैं। आरोप है कि इस रोडशो में अनुमति से कहीं अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया गया और कई गाड़ियों में सायरन बजाए गए।

'यह चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन'

बाढ़ (Barh) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राम कृष्ण ने बताया, 'बाढ़ कस्बे में कई जगहों पर फूल बरसाने के लिए JCB मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। यह चुनाव आचार संहिता (MCC) का स्पष्ट उल्लंघन है। इस मामले में विधायक, अनुज सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं।'

अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए किया प्रचार

मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। विधान परिषद की ये आठ सीटें पटना ग्रेजुएट्स, दरभंगा ग्रेजुएट्स, तिरहुत ग्रेजुएट्स, कोसी ग्रेजुएट्स, पटना टीचर्स, दरभंगा टीचर्स, तिरहुत टीचर्स और सारण टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों की हैं।अनंत सिंह ने अपनी पार्टी JD(U) के खिलाफ जाकर, पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार किया है।

'मुझे भी उसे उसी तरह जवाब देना होगा'

इससे पहले, अनंत सिंह ने इस इलाके में जन सुराज के उम्मीदवार के समर्थन में एक जुलूस भी निकाला था। 'मुझे नहीं पता कि इस मामले में पार्टी का क्या रुख है। सच तो यह है कि उसने (नीरज ने) कई मौकों पर मेरा विरोध किया है। मुझे भी उसे उसी तरह जवाब देना होगा,' अनंत सिंह ने हाल ही में कहा था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article