एजुकेशन

Supreme Court Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, अटेंडेंट के कई पदों पर निकली वैकेंसी

Supreme Court Attendent Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 130 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Supreme Court Attendant Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट के अटेंडेंट के पदों पर वैकेंसी

Supreme Court Attendant Recruitment 2026: यदि आप भी देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 130 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदनव कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 4 नवंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। यहां आप सुप्रीम कोर्ट के जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट अटेंडेंट के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी नियमों के तहत यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Supreme Court Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले sci.gov.in/recruitments पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Supreme Court Attendent Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।

Supreme Court Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Supreme Court Attendant Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से कुल 13 सवाल पूछे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article