क्रिकेट

WPL Auction Player List: 27 स्लॉट के लिए 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

WPL Auction Player List: 28 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई। 27 स्लॉट को भरने के लिए 146 नाम की बोली लगेगी।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन (साभार-X)

WPL Auction Player List: 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाले WPL ऑक्शन 2027 के लिए 146 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जहां 27 स्लॉट को भरने के लिए सभी टीमें जद्दोजहद करेंगी। नीलामी में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 119 है, जिनमें 22 कैप्ड खिलाड़ी और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 27 स्लॉट में 20 भारतीय जबकि 7 ओवरसीज खिलाड़ियों के लिए है। विदेशी खिलाड़ियों में 27 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें एसोसिएट नेशन के छह खिलाड़ी हैं। इनमें 14 कैप्ड और 13 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

इस लिस्ट में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सोफिया डंकले और सोफी मॉलिन्यू जैसे नाम हैं। जिन्होंने सबसे अधिक बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खुद को रजिस्टर किया है। जी. कमलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम और जेस जोनासेन ने 40 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन किया है। कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। टाटा डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी ग्रैंड हयात कोच्चि में शाम 5:30 बजे शुरू होगी।

ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस, यूपी वॉरियर्ज (यूपीडब्ल्यू) से ट्रेड किया था। जब वह किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने वाली एसोसिएट देशों की पहली खिलाड़ी बनीं थी। उन्होंने पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रतिनिधित्व किया और टाटा डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं थी। तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में एमआई ने खरीदा।

2027, WPL का 5वां सीजन है। इससे पहले हुए 4 सीजन में दो बार आरसीबी चैंपियन बनी जबकि दो बार मुंबई इंडियंस ने यह ट्रॉफी उठाई। सबसे पहली ट्रॉफी मुंबई इंडियंस ने उठाई थी। उसके बाद 2024 और 2026 में आरसीबी ने यह ट्रॉफी उठाई। 2025 में मुंबई चैंपियन बनी थी। एक बार फिर ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार आरसीबी ही है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article