सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला कारनामा मुहम्मद कहरीमानोविच (Muhamed Kahrimanovic) ने किया है। जिन्हें "हैमरहैंड्स" (Hammerhands) के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी जबरदस्त हाथों की ताकत का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ 21.32 सेकंड में 50 कैन कुचलने का कारनामा कर दिखाया है। जिसका वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।
हाथों की ऐसी ताकत पहले नहीं देखी होगी
मुहम्मद कहरीमानोविच (Muhamed Kahrimanovic) अपनी असाधारण शारीरिक ताकत के लिए जाने जाते हैं। उनके इसी असाधारण शक्तियों को देखते हुए उनका नाम "हैमरहैंड्स" (Hammerhands) पड़ा। उनके हाथों की ताकत को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह हाथ नहीं किसी भारी मशीन का पार्ट हो। इस कारनामे में उन्होंने सिर्फ अपने हाथों की मदद से एक के बाद एक कैन को दबाकर कुचल दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें
21.32 सेकंड में कुचल दीं 50 कैन
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि उनके सामने बड़ी संख्या में सॉफ्ट ड्रिंक के कैन रखे हुए हैं। इसके बाद वह बेहद तेजी से एक-एक कैन को अपने एक हाथ से बहुत ही तेजी से कुचलते जा रहे हैं। इस दौरान उनकी रफ्तार इतनी तेज है कि कुछ ही सेकंड में उन कैन्स का ढेर पचके हुए कबाड़ में तबदील हो जाता है। जब 50 कैन पूरे हो जाते हैं तो समय 21.32 सेकंड दर्ज किया जाता है। इतने कम समय में लगातार 50 कैन कुचलना आसान काम नहीं है। इसके लिए हाथों की ताकत के साथ-साथ सही तकनीक, अभ्यास और शरीर पर कंट्रोल की भी जरूरत होती है।
शख्स के हाथों की ताकत देख दंग रह गए लोग
मुहम्मद कहरीमानोविच (Muhamed Kahrimanovic) को “Hammerhands” नाम उनकी इसी तरह की ताकत वाले कारनामों के कारण मिला है। वह पहले भी अपने हाथों से कई मुश्किल और हैरान करने वाले काम करके लोगों का ध्यान खींच चुके हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और लोग उनकी ताकत देखकर हैरान रह जाते हैं। 50 कैन को सिर्फ 21.32 सेकंड में कुचलने का यह कारनामा भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ऐसे किसी भी स्टंट को खुद करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हाथों और उंगलियों पर गंभीर चोट लग सकती है। इस तरह के कारनामे प्रशिक्षित व्यक्ति ही उचित सुरक्षा और तैयारी के साथ करते हैं।
