QWERTY कीबोर्ड पर एक ही लाइन में लगे बटनों से कुछ शब्द भी लिखे जा सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कीबोर्ड के एक ही लाइन में रखे अक्षरों के बटन से सबसे लंबा शब्द कौन सा लिखा जा सकता है।
हो सकता है कि आपमें से कई लोगों को इस शब्द के बारे में पता हो लेकिन अगर आपको यह नहीं मालूम तो चलिए आज हम आपको उस शब्द के बारे में बता देते हैं, जो कीबोर्ड पर रखे एक ही लाइन के अक्षरों से बनाया जा सकता है।
सबसे पहले तो यह जान लें कि यह शब्द किस भाषा का है? कीबोर्ड में एक ही लाइन में रखे अक्षरों से बनने वाला सबसे लंबा शब्द अंग्रेजी भाषा का है। जो कीबोर्ड पर हमेशा दिखता है, बस जरूरत है आपको अपने दिमाग को दौड़ाने की, और पता लगाना है कि आखिर वह शब्द कौन सा है।
अगर अभी तक आपके दिमाग में वह शब्द नहीं आया तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर वह कौन सा शब्द है। दरअसल, यह शब्द 'TYPEWRITER' है। कीबोर्ड में एक ही लाइन में लगे अक्षरों से बनने वाला सबसे लंबा शब्द है।
अगर यकीन ना हो तो आप QWERTY कीबोर्ड पर ऊपर वाली अक्षरों की लाइन से TYPEWRITER टाइप करके खुद देख लें। इसे लिखने के लिए आपको नीचे या बीच वाली अक्षरों की लाइन पर उंगली ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आप सामान्य QWERTY कीबोर्ड देखें, तो सबसे ऊपर अक्षरों की लाइन में आमतौर पर ये इंग्लिश के ये अक्षर होते हैं— Q W E R T Y U I O P और इन्हीं अक्षरों से TYPEWRITER लिखा जा सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला हर अक्षर इसी ऊपर वाली लाइन में मौजूद है। यानी TYPEWRITER लिखते समय आपकी उंगलियां सिर्फ कीबोर्ड की Top Letter Row पर ही रहती हैं।
यहां एक जरूरी बात समझना बेहद जरूरी है। TYPEWRITER दुनिया का सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द नहीं है। अंग्रेजी भाषा में इससे कहीं ज्यादा लंबे शब्द मौजूद हैं। मगर QWERTY कीबोर्ड पर एक ही लाइन में लगे अक्षरों से बनने वाले सबसे लंबे शब्द की बात करें तो यकीनन यह शब्द TYPEWRITER ही है।