एजुकेशन

NEET PG Round 2 Result 2026 जारी, जानें किस तारीख से पहले कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट

NEET PG Round 2 Result 2026 Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Image

MCC ने नीट पीजी राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट किया जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NEET PG 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा मेडिकल कॉलेज और सीट आवंटित हुई है। जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीट मिली है, उन्हें 18 से 24 नवंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में पहुंचकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस जल्द चेक कर लें और रिपोर्टिंग की तैयारी शुरू कर दें।

राउंड 2 में मिली सीट से संतुष्ट उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। वहां जरूरी दस्तावेज जमा करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सीट अलॉटमेंट का PDF देखने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर PG Counselling टैब खोलें।

3. NEET PG Seat Allotment Result के लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।

5. अपना नाम या जानकारी खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।

6. PDF डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।

वहीं, जो उम्मीदवार अपनी सीट से संतुष्ट नहीं हैं, वे काउंसलिंग के तीसरे राउंड में अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। अगर राउंड 3 में उन्हें नई सीट मिल जाती है, तो पहले राउंड 2 में आवंटित कॉलेज से रिलीविंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद नए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

अगर राउंड 3 में सीट अपग्रेड नहीं होती है, तो MCC के नियमों के अनुसार उम्मीदवार अपनी राउंड 2 की सीट बरकरार रख सकते हैं। हालांकि, आवंटित सीट पर तय समय में जॉइन नहीं करने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो सकता है।

NEET PG Counselling 2026: Imp Date
प्रक्रियातारीख
राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्टजारी
कॉलेज में रिपोर्टिंग18 से 24 नवंबर 2026
अगला चरणराउंड 3 काउंसलिंग

इससे पहले राउंड 1 में कुल 28,728 उम्मीदवारों को MD और MS की सीटें आवंटित की गई थीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article