शहर

'चुनाव आते-आते बदल जाएगा P का मतलब', आकाश आनंद ने PDA को लेकर अखिलेश पर साधा निशाना

UP Elections 2026: बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सपा के पीडीए फॉर्मूला को लेकर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान, आकाश आनंद ने बीकापुर सीट से उम्मीदवार का भी ऐलान किया।

Image

'चुनाव आते-आते बदल जाएगा P का मतलब', आकाश आनंद ने PDA को लेकर अखिलेश पर साधा निशाना

UP Elections 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि वह करना क्या चाहते हैं।

आकाश आनंद ने PDA को लेकर सपा को घेरा

आकाश आनंद ने सपा के पीडीए फॉर्मूले को लेकर अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि कल तक पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा था, लेकिन ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने के बाद रातोंरात पी का मतलब पंडित हो गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते पी का मतलब फिर बदल जाएगा और डी-ए घबराए बैठे हैं कि कहीं उनका नंबर न लग जाए।

इस दौरान, आकाश आनंद ने अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह बबलू को बसपा का उम्मीदवार भी घोषित किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article