अध्यात्म

देवउठनी एकादशी 2026 का पारण कब है, जानें आज की एकादशी का व्रत खोलने का सही समय क्या है

Dev Uthani Ekadashi 2026 Paran Kab hai : देवउठनी एकादशी 2026 का पारण टाइम क्या है। जानें 21 या 22 नवंबर में से देव उठनी एकादशी 2026 का व्रत कब खोलना है। देखें आज की एकादशी के व्रत को खोलने का शुभ समय क्या है।

Image

देव उठनी एकादशी का पारण कब है, जानें कब खोल सकते हैं ये व्रत, कितनी देर का है मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2026 Paran Kab hai (आज की एकादशी का व्रत कब खोलना है): देवउठनी एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों के मन में एक सवाल जरूर रहता है कि इस व्रत का पारण कब और किस समय करना चाहिए। भगवान विष्णु को समर्पित यह एकादशी बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

साल 2026 में देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जा रही है। लेकिन व्रत का पारण 20 नवंबर को नहीं, बल्कि अगले दिन यानी 21 नवंबर को किया जाएगा। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी 2026 के पारण का सही समय और व्रत खोलने से जुड़े जरूरी नियम।

देवउठनी एकादशी 2026 का पारण कब है

पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत रखने वाले स्मार्त संप्रदाय के भक्त 21 नवंबर 2026, शनिवार को व्रत का पारण करेंगे। इस दिन द्वादशी तिथि और हरि वासर समाप्त होने के बाद पारण करना शुभ माना जाता है।

देवउठनी एकादशी 2026 व्रत के पारण का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वहीं दिल्ली के पंचांग के अनुसार यह समय दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक है।

देवउठनी एकादशी 2026 पारण डेट एंड टाइम

पारण की तारीख- 21 नवंबर 2026, शनिवार

पारण का समय - दोपहर 1:10 से 3:17 बजे

हरि वासर समाप्त - दोपहर 12:07 बजे

वैष्णव संप्रदाय के भक्त कब करेंगे देवउठनी एकादशी 2026 व्रत का पारण

देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर स्मार्त और वैष्णव परंपरा में अंतर है। वैष्णव संप्रदाय और इस्कॉन परंपरा के कई अनुयायी 21 नवंबर को एकादशी का व्रत रखेंगे। उनके लिए पारण 22 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक बताया गया है।

देवउठनी एकादशी का व्रत कब खोलना चाहिए

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वादशी के शुरुआती एक चौथाई हिस्से को हरि वासर कहते हैं। इस दौरान पारण नहीं करना चाहिए। हरि वासर समाप्त होने के बाद ही व्रत खोलना उचित माना जाता है।

इसलिए 21 नवंबर को भक्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट के बाद और निर्धारित पारण मुहूर्त में व्रत खोल सकते हैं। सुबह उठकर स्नान करें, भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी जी को प्रणाम करें। इसके बाद भगवान को फल, मिठाई और सात्विक भोग अर्पित करें।

देवउठनी एकादशी व्रत का पारण कैसे करना चाहिए

पारण के समय जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले भगवान विष्णु को प्रणाम करें और उनसे अपनी पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें। इसके बाद तुलसी दल मिला हुआ जल ग्रहण कर सकते हैं। फिर फल या हल्का सात्विक भोजन लेकर व्रत खोलें।

व्रत खोलते समय अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अगर आपने निर्जला व्रत रखा है तो पहले पानी पिएं और फिर धीरे-धीरे भोजन करें। एकदम से भारी या तला-भुना खाना खाने से बचें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article