देश

पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर आ गया विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- SCO के सभी सदस्य देशों को भेजा गया था न्योता

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत में आयोजित हो रहा पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग एक बहुपक्षीय कार्यक्रम है और इसके लिए संगठन के सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

भारत में आज से पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही इसमें पाकिस्तान की एंट्री को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर विरोध जताया है। वहीं अब विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे को लेकर हालात साफ किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे के अलावा अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में आसियान समिट, चीन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप संग पीएम मोदी की बैठक के साथ ही एपेक समिट के साथ ही शेन्जेन में ट्रंप-पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक को लेकर भारत का रुख भी बताया। आईए जानते हैं विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या जानकारी दी...

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे पर साफ की स्थिति

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत में आयोजित हो रहा पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग एक बहुपक्षीय कार्यक्रम है और इसके लिए संगठन के सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।

विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि यह किसी एक देश के साथ द्विपक्षीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा सम्मेलन है। ऐसे में SCO के पर्यवेक्षक देशों और डायलॉग पार्टनर्स को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है।

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर कही ये बात

वहीं,भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) पर भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता, जिस पर कुछ समय पहले हस्ताक्षर किए गए थे, उसका उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के लिए अधिक अवसर पैदा करना है। इसमें निर्यात बढ़ाना, आर्थिक मौके पैदा करना, व्यापार को बढ़ावा देना और निवेश बढ़ाना शामिल है। हम इसी की उम्मीद कर रहे हैं। इससे युवाओं, किसानों, निर्यातकों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए अपार अवसर पैदा होंगे।

कतर में जेल की सजा काट रहे पूर्व कमांडर पूर्णेंदु तिवारी के हालात पर भी बोले

आगे उन्होंने कतर में जेल की सजा काट रहे भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर पूर्णेंदु तिवारी के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कतर के अधिकारियों से संपर्क किया है ताकि उनका हाल-चाल जान सकें। हमने उनसे यह भी कहा है कि अगर उन्हें उचित चिकित्सा देखभाल की जरूरत है, तो वह उन्हें मुहैया कराई जानी चाहिए। हमें जानकारी मिली है कि उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था,और हम उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कमांडर तिवारी के लिए हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,और हम उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कतर के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article