देश

अखिलेश यादव का बड़ा दावा- सुभासपा का BJP से छत्तीस का आंकड़ा, 36 सीटों की मांग NDA से अलग होने का बहाना

UP Elections 2027: अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर सुभासपा द्वारा मांगी गई सीटों की लिस्ट डाली है। इसके बाद ट्वीट में लिखा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का BJP से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, दोनों दलों के बीच अब पहले जैसी दोस्ती और समझ नहीं रही। इसी खटास के कारण वह बीजेपी से 36 सीटों की मांग कर रहे हैं।

Image

अखिलेश यादव और ओपी राजभर (फोटो साभार- PTI)

UP Elections 2027: अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि सुभासपा का भाजपा से अब छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, और इसी वजह से वह यूपी विधानसभा चुनाव में 36 सीटों की मांग कर रही है।अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा, “सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का BJP से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, दोनों दलों के बीच अब पहले जैसी दोस्ती और समझ नहीं रही। इसी खटास के कारण वह बीजेपी से 36 सीटों की मांग कर रहे हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- मिशन 2027: यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर किया बड़ा दावा

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर सुभासपा द्वारा मांगी गई सीटों की लिस्ट भी डाली है। इसके बाद ट्वीट में आगे लिखा, “ये कोई लिस्ट नहीं है, ये हार रहे NDA गैंग से अलग होने का बहाना है, क्योंकि अगर BJP को बिना जनाधार के भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 36 सीटें देनी पड़ीं, तो बाकी पार्टियां भी उसी अनुपात में सीटें मांगने लगेंगी। इससे सीट बंटवारे का पूरा गणित बिगड़ जाएगा।” अखिलेश ने ट्वीट के आखिर में लिखा, “फिर BJP के पास खुद चुनाव लड़ने के लिए मुश्किल से आधी सीटें बचेंगी। शायद इसीलिए BJP ने सिर्फ 209 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।”

सपा-कांग्रेस में सीटों पर जल्द हो सकता है फैसला

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर अगले एक-दो दिन में बातचीत शुरू हो सकती है। दोनों दलों ने सोशल मीडिया पर वायरल 181 सीटों वाली सूची को फर्जी बताया है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, यह सूची पूरी तरह फर्जी है। बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द शुरू होगी। उन्होंने कांग्रेस की मांग वाली सीटों की संख्या बताने से इनकार किया।दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एचटी लीडरशिप समिट में कहा था कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की है। इसके बाद 181 क्षेत्रों की सूची वायरल हो गई थी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article