वायरल न्यूज़

जुगाड़ शास्त्र की मदद से लड़के ने बनाई चाय, गैस-चूल्हा छोड़ किया आयरन प्रेस का इस्तेमाल

भारत में जुगाड़ कोई नई बात नहीं। गांवों से लेकर शहरों तक, लोग पुरानी चीजों को जुगाड़ के बदौलत नया जीवन दे देते हैं। चाहे साइकिल से पंखा चलाना हो या बोतलों से लैंप बनाना, हर जगह लोग अपनी जुगाड़ की शक्ति से कुछ शानदार चीज बना ही लेते हैं। ऐसे ही एक जुगाड़ के बादशाह का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

Image

जुगाड़ से लड़के ने आयरन प्रेस पर बना दी चाय (X/@GaonPrahari)

भारत में जुगाड़ और जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है। हम हर रोज देखते हैं कि यहां पर लोग सीमित संसाधनों में कमाल कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस लड़के ने, जिसने जुगाड़ की मदद से बिना किसी गैस-चूल्हे के कपड़े प्रेस करने वाले आयरन पर चाय बना डाली। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का गैस सिलेंडर या चूल्हे की बजाय आयरन प्रेस पर चाय बना रहा है।

जुगाड़ शास्त्र: भारतीयों की सुपरपावर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक सबसे पहले आयरन प्रेस को इलेक्ट्रिसिटी से हीट करता है। जब प्रेस गरम हो जाता है तब वह उस पर एक कटोरी चढ़ा देता है और उसमें दूध डालकर उसे गर्म होने देता है। दूध के गर्म होते ही वह उसमें चाय पत्ती और चीनी डाल देता है। आयरन प्रेस की गर्म सतह से पहले बर्तन गरम होता है और फिर देखते ही देखते चाय उबाल मारने लगती है। लड़का बीच-बीच में आयरन को उठाकर चाय को हिलाता भी है, ताकि वह जल न जाए। अंत में लड़का गर्मागर्म चाय बनाने में सफल होता है और उसे एक कप में डालकर रख लेता है। फिर वह तुरंत ही उस आयरन प्रेस की गर्म सतह पर ब्रेड सेंक लेता है। ब्रेड के सिंक जाने के बाद वह मजे से चाय में ब्रेड डुबो-डुबोकर खाने लगता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

चाय बनाने का यह वीडियो इतना सिंपल और मजेदार है कि देखने वाला सोच में पड़ जाए। वीडियो को देख आप भी कहेंगे कि "यार, ये तो हम भी ट्राई कर सकते हैं!" इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @GaonPrahari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां हर कोई इस लड़के के जुगाड़ को देख उसे "जुगाड़ का बादशाह" बता रहा है। वहीं, वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ चेतावनी भी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आयरन से ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article