वायरल न्यूज़

हद हो गई! फैशन के चक्कर में शख्स ने चटाई की ही बना ली ड्रेस, लोग बोले - ये तो उर्फी जावेद का भाई निकला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 23, 2024, 02:08 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। इस वीडियो एक शख्स ने चटाई को ही ड्रेस बनाकर अपने शरीर लपेट लिया है।

Image

चटाई को ड्रेस बनाकर शख्स बना फैशन मॉडल (फोटा साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने चटाई की बनाई ड्रेस
  • चटाई वाली ड्रेस पहन बना फैशन मॉडल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Wearing Mat Dress Viral Video: उर्फी जावेद का नाम तो आपने सुना ही होगा। अगर आप सोशल मीडिया चलाते होंगे तो आपने उन्हें देखा भी होगा। उर्फी अक्सर अपनी अजीबोगरीब पहनावे को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में वह खतरनाक ड्रेस पहनकर अक्सर लोगों को चौंकाती रहती हैं। इंटरनेट पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उर्फी की तरह ड्रेस पहनकर हास्यास्पद मॉडल बनने की कोशिश करते रहते हैं और फेमस भी हो जाते हैं। इसके कई सारे वीडियो (Viral Video) भी आपको मिल जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स फैशन के चक्कर में ऐसा कारनामा करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इस शख्स ने उर्फी जावेद की तरह चटाई ही पहन ली। दरअसल, शख्स ने चटाई की ड्रेस बनाकर पहन ली, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग हंस-हंसकर पागल हो रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों के मजेदार कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।

चटाई को ड्रेस बनाकर शख्स बना फैशन मॉडल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर कई सारे रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसने तो उर्फी जावेद भी फेल कर दिया। वहीं, दूसरे ने लिखा है कि फैशन मूवी के अगले सीरिज में इसे रोल मिलना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'tik_toker_tharun_nayak' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 15 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article