Dulha Dulhan Dance Video: शादी के काफी सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों से रहा नहीं जाता है और कमेंट की बारिश कर देते हैं। हाल ही में वायरल हुआ ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन को डांस के लिए कह रहा है लेकिन उसकी दुल्हनिया नाचने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में यूजर्स के काफी खतरनाक रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
दुल्हन के ना नाचने पर यूजर्स के आए रिक्शन (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दूल्हा-दुल्हन का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा जमकर डांस कर रहा है। लेकिन उसकी दुल्हन डांस नहीं कर रही है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि या तो दुल्हन को डांस करना नहीं आता या फिर दुल्हन इस शादी से खुश नहीं है और घरवालों ने उसके साथ जबरदस्ती की है।
दूल्हे के साथ दुल्हन के ना नाचने पर यूजर्स के आए रिक्शन
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर कई सारे रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि किसी लड़की की जबरदस्ती शादी होती है तो ऐसा ही होता है। वहीं, दूसरे ने लिखा है कि दूल्हा डांस में अव्वल और दुल्हन बैकबेंचर निकली। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 11 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
