त्योहारी सीजन चल रहा है। आने वाले दिनों में धनतेरस और दिवाली का त्योहार है। इसमें सोने और चांदी के गहने की खरीदारी जमकर होती है। सोना और चांदी महंगा होने के कारण लोगों ने पिछले साल काफी कम खरीदारी की थी लेकिन इस बार हालात बदलते हुए हैं। सोना और चांदी रिकॉर्ड हाई से काफी टूट गया है। पिछले एक महीने में सोना करीब 5% सस्ता हो गया है।
22 अक्टूबर 2026 को, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,340 प्रति 10 ग्राम है (यह जानकारी लिखते समय के अनुसार है)। वहीं, बुलियन वेबसाइट के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,780 प्रति 10 ग्राम थी, जिसका मतलब है कि एक महीने में इसमें 5.13% की गिरावट आई है।
चांदी में और बड़ी गिरावट
MCX silver पर चांदी की कीमत पिछले एक महीने में 8.77% लुढ़की है। 22 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमत 204076 रुपये प्रति किलोग्राम (यह जानकारी लिखते समय के अनुसार है)। एक महीने चांदी की कीमत 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी।
दिवाली तक और कितना सस्ता होगा?
केडिया एडवाइजरी के संस्थापक एवं निदेशक, अजय केडिया के मुताबिक, दिवाली तक सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। साना टूटकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। वहीं, चांदी की कीमत गिरकर 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक आ सकती है।
क्यों कीमत में आ सकती है गिरावट?
सेबी-रजिस्टर्ड बाजार विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के मुताबिक, बढ़ती ब्याज दरों की आशंका, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे कारक सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव डाल रहे हैं। सोना और चांदी ऐसे निवेश विकल्प हैं, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता। जब बॉन्ड यील्ड बढ़ती है, तो ये निवेशकों के लिए ब्याज देने वाले आकर्षक विकल्प बन जाते हैं। इससे कीमती धातुओं की मांग और कीमतों पर दबाव पड़ता है।
