Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते हैं, जो एक तरफ हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ रोंगटे भी खड़े कर देते हैं। कुछ नजारे ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और चौंक भी रहे हैं। इस वीडियो में एक साइकिल सवार युवक का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि भाई इतना आत्मविश्वास लाता कहां से है?
शख्स का अनोखा स्वैग
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ibabynancy नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 31 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुफ्त की राइड का असली मजा तो यही भाई ले रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि हेलमेट नहीं पहना, पैडल नहीं मारना... ये तो नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
