वायरल न्यूज़

हेलीकॉप्टर में सवार होकर आए गणपति बप्पा! सड़क पर दिखा गजब का जुगाड़, नजारा देख पूरा इंटरनेट हुआ फैन

Viral Video: गणेशोत्सव के दौरान भक्तों की भक्ति और रचनात्मकता का एक अनोखा नजारा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भगवान गणेश की मूर्ति को एक खास डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टर के अंदर विराजमान देखा जा सकता है।

Image

हेलीकॉप्टर में बप्पा (तस्वीर साभार- @aapla_hyderabad)

Viral Video: भारत में त्यौहारों का मौसम आते ही चारों ओर एक अलग ही उत्साह और रौनक देखने को मिलती है। विशेषकर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्त अपने प्रिय 'बप्पा' का स्वागत करने के लिए नई-नई और अनूठी तरकीबें अपनाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस नजारे का हर कोई दीवाना हो गया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गणेशोत्सव के पंडाल आगमन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति को एक साधारण गाड़ी या डोली के बजाय एक हेलीकॉप्टर के आकार के मॉडल में रखा गया है। इस नीले और सफेद रंग के मॉडल को बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। इसके कॉकपिट में गणपति बाप्पा विराजित हैं। हेलीकॉप्टर को एक ट्रॉली पर सेट किया गया है, जिसे सड़क पर खींचकर ले जाया जा रहा है। जैसे ही यह अनोखा 'हेलीकॉप्टर रथ' सड़क से गुजरा, वहां मौजूद लोग इसे देखने के लिए रुक गए। रात के समय रोशनी और बाजार की चहल-पहल के बीच यह दृश्य बेहद आकर्षक लग रहा था। वीडियो में आसपास के लोगों और युवाओं के चेहरे पर इस कलात्मक सोच को देखकर खुशी और अचरज साफ झलक रहा है। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    दिल छू लेने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इतना ही नहीं बार-बार इस क्यूट वीडियो को देखने का मन कर होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को aapla_hyderabad नाम के पेज से शेयर किया गाय है। वीडिय को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भक्तों का अपने बप्पा के प्रति यह खास प्रेम और भक्ति भाव ही भारतीय त्यौहारों की असली सुंदरता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article