वायरल न्यूज़

Video: सांप से खुद को कटवा रहे थे चाचा, डेरिंग देख दंग रह गए लोग , कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सड़क पर बैठा शख्स जिंदा सांप को पकड़कर अपने मुंह और चेहरे के पास ले जाकर अजीबोगरीब करतब दिखाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

शख्स का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- @dev_amole_ji)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों को बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के बनखेड़ी शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स सांप (Snake Video) से खुद को कटवा रहा था।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क किनारे बैठा एक शख्स हाथों में जिंदा सांप लिए नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में बॉलीवुड का मशहूर गाना 'मैं नागिन तू सपेरा' बज रहा है और यह शख्स बिना किसी डर के सांप के साथ अजीबोगरीब करतब दिखा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सांप के मुंह को अपने मुंह और ठोड़ी के बिल्कुल पास ले जाता है, मानो वह सांप को चूम रहा हो या डसवाने का जोखिम ले रहा हो। इतना ही नहीं शख्स खुद को सांप से कटवा भी रहा है, जैसा कि आप वीडियो में साफ दे सकते हैं। शख्स का डेरिंग देखकर लोगों के पसीने छूट गए। इतना ही नहीं इस खतरनाक दृश्य को वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में शख्स बेहद बेफिक्र अंदाज में सांप को संभालता दिख रहा है, हालांकि यह दृश्य देखने में काफी खौफनाक और जोखिम भरा है। देखें वीडियो...

    शख्स का खतरनाक अंदाज

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर घबरा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये शख्स तो सच में खतरनाक है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'dev_amole_ji' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। हालांकि, इस प्रकार के खतरनाक करतब या वन्यजीवों के साथ छेड़छाड़ करना जानलेवा हो सकता है। आम जनता से अपील की जाती है कि वे ऐसे किसी भी स्टंट का प्रयास न करें। सांपों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें और आपात स्थिति में वन्यजीव विशेषज्ञों या वन विभाग से संपर्क करें।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article