वायरल न्यूज़

Viral Video: क्रिएटिविटी का नेक्स्ट लेवल...साबुन की टिकियों से सजाए गए बप्पा, देखें अद्भुत नजारा

Viral Video: गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्तों की रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं होती। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में श्रद्धालुओं ने मिट्टी या प्लास्टिक की जगह विभिन्न ब्रांड्स के नहाने वाले साबुनों का उपयोग करके भगवान गणेश की बेहद आकर्षक और भव्य मूर्ति तैयार की है।

Image

साबुन वाले गणेश जी (तस्वीर साभार- @maa_srikakulam)

Viral Video: गणेशोत्सव का त्योहार आते ही देशभर में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर साल भक्त अपने प्रिय लंबोदर का स्वागत नए और अनोखे अंदाज में करने की कोशिश करते हैं। कोई इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाता है, तो कोई अनाजों से प्रतिमा तैयार करता है। लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आलम ये है कि इस अद्भुत नजारा को देखकर लोग काफी गदगद हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में भगवान गणेश की एक विशाल और सुंदर प्रतिमा नजर आ रही है। लेकिन, इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से नहाने के साबुनों से तैयार किया गया है। चेहरा और सूंड बनाने के लिए गुलाबी रंग के साबुनों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, बप्पा के निचले हिस्से और धोती के लिए 'संतूर' और 'मार्गों' जैसे साबुनों के टियों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। इसके अलावा मुकुट और कान के पिछले हिस्से में 'पीयर्स' तथा अन्य प्रीमियम ब्रांड्स के साबुन लगाए गए हैं। मूर्ति को देखकर साफ पता चलता है कि इसे बनाने में कितनी मेहनत और बारीकी का ध्यान रखा गया है। साबुनों के रंगों का तालमेल इस तरह बैठाया गया है कि देखने वाले को पहली नजर में यकीन ही नहीं होता कि यह मूर्ति साबुन की टिकियों से बनी है। देखें वीडियो...

    साबुन वाले गणेश जी...

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में क्रिएटिविटी का नेक्स्ट लेवल है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को maa_srikakulam नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यह प्योरिटी और स्वच्छता का सच्चा प्रतीक है, तो कोई कह रहा है कि भक्तों की भक्ति और जुगाड़ का कोई जवाब नहीं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article