वायरल न्यूज़

घोड़े का 'हाईवे ड्रामा', पहले मालिक को गिराया, फिर राहगीरों को मारी टक्कर, हैरान कर देगा यह नजारा

Viral Video: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में तांगा चला रहे मालिक को सड़क पर पटककर एक घोड़ा बेकाबू हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ते घोड़े ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया और कई राहगीरों को रौंद दिया।

Image

सड़क पर घोड़े ने मचाया तांडव

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर दौड़ते एक घोड़े ने अचानक अपना आपा खो दिया और जमकर 'ऊधम' मचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

    जानकारी के अनुसार, घोड़ा तांगे से बंधा हुआ था और अचानक बेकाबू हो गया। उसने सबसे पहले अपने मालिक को ही तांगे से नीचे सड़क पर पटक दिया। मालिक के गिरते ही घोड़ा बिना किसी नियंत्रण के सड़कों पर सरपट दौड़ने लगा। बिना किसी सवार के रफ्तार भर रहे इस बेकाबू घोड़े ने रास्ते में आ रहे कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से सड़क पर हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस पूरे घटनाक्रम में लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सड़क पर काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद स्थानीय लोगों और तांगा मालिक ने भारी मशक्कत के बाद घोड़े को काबू में किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। सड़क पर जिस तरह का माहौल था उसने हर किसी को हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

    घोड़े ने मचाया तांडव

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। जिस तरह घोड़ा सड़क पर तांडव मचा रहा था, उसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं, कई लोग सड़क पर जानवरों के इस तरह बेकाबू होने को लेकर सुरक्षा सवाल भी उठा रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article