वायरल न्यूज़

'इतनी भी क्या मजबूरी रही होगी', चलती बाइक पर लैपटॉप चलाते युवक का वीडियो देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर

चलती हुई बाइक पर लैपटॉप रख एक शख्स को काम करते देखा गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने शख्स की इस लापरवाह हरकत की खूब आलोचना की।

Image

बाइक पर लैपटॉप रखकर काम करते दिखा शख्स (Instagram/@satishkumarsaride)

आज तक तो आपने लोगों को घर से या फिर दफ्तर से काम करते हुए देखा होगा। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स को चलती हुई बाइक पर काम करते हुए देखा गया। इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती हुई बाइक पर लैपटॉप रख काम करता नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसे मजेदार जुगाड़ बताया और कई लोगों ने इसे खतरनाक भी बताया।

चलती बाइक पर काम करता दिखा युवक

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक सड़क पर मोटरसाइकिल चला रहा है। उसने अपनी बाइक की टंकी पर लैपटॉप रख रखा है और चलते-चलते उस पर अपना काम भी कर रहा है। वह लगातार स्क्रीन की तरफ देखते हुए बाइक चला रहा है। जिससे साफ लगता है कि वह सच में काम करने की कोशिश कर रहा है। यह भी हो सकता है कि वह कुछ ऐसा करने का दिखावा भी कर रहा हो। वायरल वीडियो का यह नजारा इतना गजब का है कि इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह चौंक गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @satishkumarsaride नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। साथ ही इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। वीडियो पर कुछ यूजर्स का कहना है कि रील के चक्कर में शख्स ऐसा कर रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे बेहद ही खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया। जबकि कई लोगों ने यह भी कहा कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय इस तरह का प्रयोग करना हादसे को न्योता दे सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article