वायरल न्यूज़

हाथियों को सड़क पार कराने के लिए शख्स ने हाथ मारकर रोक दी ट्रैफिक, सूंड उठाकर गजराज फैमिली ने कहा धन्यवाद

एक दिल को छू लेने वाली घटना हाल ही में वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने हाथियों के झुंड को सड़क पार करने में मदद की और बदले में हाथियों ने भी अपना "धन्यवाद" अदा किया।

Image

हाथियों को सड़क पार कराते हुए शख्स (X/@susantananda3)

कई बार सड़क पार करते वक्त जानवर हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर उन्हें कोई सड़क पार करा दे तो क्या ही कहना। हाल में कुछ ऐसा ही करते हुए एक शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स एक हाथियों के झुंड को सड़क पार कराने के लिए हाथ देकर वाहनों को आने-जाने से रोकते हुए दिखाई दे रहा है।

शख्स ने हाथ देकर रोका ट्रैफिक

वीडियो में दिखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। अचानक जंगल की तरफ से हाथियों का एक पूरा परिवार सड़क पार करने की कोशिश करते दिखता है। इस झुंड में छोटे बच्चे, मां-बाप और बड़े-बूढ़े सब एक साथ सड़क पार करते दिख रहे हैं। सामने सड़क पर खतरा साफ दिख रहा है। अगर गाड़ियां नहीं रुकती तो कोई भी हादसा हो सकता था। ऐसे में एक शख्स हिम्मत दिखाते हुए आगे बढ़ता है और हाथ मारकर सड़क पर आ रही गाड़ियों को रेक देता है।

सड़क पार कर गए हाथी

जब शख्स के इशारे पर गाड़ियां एक-एक करके रुक गईं। तब खाली सड़क देख हाथियों का पूरा झुंड आराम से, बिना डरे, सड़क पार कर गया और जंगल में सुरक्षित पहुंच गया। जब सारे हाथी पार हो चुके होते हैं तो सबसे आखिरी के दो हाथी अपनी लंबी सूंड ऊपर उठाकर उस शख्स को धन्यवाद कहता नजर आता है। यह देख वह शख्स भी अपने हाथों को हिलाकर उनका अभिवादन करता है। इसके बाद सभी हाथी जंगल की ओर चले जाते हैं।

हाथियों ने शख्स को कहा "थैंक्यू"

इस वायरल वीडियो में यह छोटा-सा इशारा देखकर हर किसी का दिल पिघल गया। सूंड ऊपर करना हाथियों में सम्मान, खुशी या शुक्रिया अदा करने का तरीका माना जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @susantananda3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article