वायरल न्यूज़

'बिस्तर पर पहली रात', शख्स की इस छोटी सी खुशी ने सोशल मीडिया यूजर्स को किया इमोशनल, Video Viral

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार बिस्तर पर सोने की खुशी जाहिर करते नजर आ रहा है।

Image

पहली बार बेड पर सोया युवक, वीडियो के जरिए जाहिर की अपनी खुशी (Instagram/@vishalswami.12)

किसी के लिए बिस्तर पर सोना उसके रोज-रोज की जिंदगी का हिस्सा हो सकता है लेकिन हर किसी की जिंदगी एक जैसी नहीं होती। किसी के लिए जो चीज छोटी लगती है, वही किसी दूसरे इंसान के लिए लंबे समय से देखा गया सपना हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की खूबसूरत मिसाल है।

शख्स की खुशी ने सोशल मीडिया यूजर्स को किया इमोशनल

वायरल वीडियो (Viral Video) में विशाल स्वामी नाम का एक व्यक्ति बेहद खुशी के साथ बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। खास बात यह है कि उसके मुताबिक यह उसके जीवन में पहली बार था, जब वह अपने खरीदे हुए बिस्तर पर सोने जा रहा था। इस छोटी सी खुशी को उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया और देखते ही देखते उसकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में विशाल के चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस पल को बेहद खूबसूरत एहसास बताया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह पहली बार अपने जीवन में बिस्तर पर सो रहे हैं। बाद में एक कमेंट के जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि बिस्तर उन्होंने खुद खरीदा है। यही बात लोगों के दिल को छू गई।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

छोटी सी चीज की इतनी बड़ी खुशी

आमतौर पर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग महंगी कार, बड़ा घर, विदेश यात्रा या लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं लेकिन यहां एक शख्स अपनी जिंदगी की ऐसी उपलब्धि का जश्न मना रहा था, जिसे बहुत से लोग शायद उपलब्धि मानें भी नहीं। यही सादगी इस वीडियो को खास बना गई। पोस्ट सामने आने के बाद लोगों ने विशाल को बधाई देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में मौजूद छोटी-छोटी सुविधाओं की कीमत समझनी चाहिए। कुछ लोगों ने उनके इस पल को भविष्य की बड़ी सफलता की शुरुआत बताया और उन्हें आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।

Video पर लोगों की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा कि हमें अक्सर उन चीजों की अहमियत तब समझ आती है, जब वे हमारे पास नहीं रहतीं। वहीं, दूसरे यूजर्स ने उम्मीद जताई कि विशाल आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vishalswami.12 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसे अब तक बड़ी तदाद में लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article