वायरल न्यूज़

कपल ने 5 दिन बाद होमस्टे से किया Checkout, होस्ट ने कमरा खोला तो खुला रह गया मुंह, कहा- ऐसा मेहमान आज तक नहीं देखा

होमस्टे में 5 दिन रुके कपल ने जब Checkout किया तो कमरे के अंदर का नजारा देख होस्ट का मुंह खुला रह गया। होस्ट ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसा चेकआउट उसने पहली बार देखा।

Image

होमस्टे के होस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Instagram/@veggiewanderhome)

होमस्टे या होटल में कुछ दिनों के लिए ठहरने के बाद जब मेहमान चेकआउट करते हैं तो होटल का कर्मचारी एक बार उस कमरे को जरूर देखने आता है। आमतौर पर चेकआउट के बाद कमरे का जो नजारा होता है उससे हर एक होस्ट अच्छी तरह वाकिफ होता है लेकिन एक कपल ने जब होटल से चेकाउट किया तो कमरे के अंदर का नजारा देख होस्ट की आंखें चौंधिया गईं। जिसके बाद उसने एक वीडियो के जरिए अपने इस अनुभव को शेयर किया।

5 दिन बाद कपल ने कुछ ऐसे किया Checkout

वीडियो के मुताबिक, देहरादून के एक होमस्टे में एक कपल ठहरा हुआ था। कपल वहां पर 5 दिन तक रुका। फिर जब कपल ने होटल से चेकआउट किया तो उनके जाते-जाते वहां का होस्ट भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। होस्ट ने कहा कि 242 दिनों में उसने ऐसा Checkout पहली बार देखा है। देहरादून में होमस्टे चलाने वाला यह शख्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करता रहता है। हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने इस कपल के बारे में बताया। होस्ट के मुताबिक, उसका होमस्टे चलाते हुए 242 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान वह कई तरह के मेहमानों से मिल चुका है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

5 दिन ठहरा कपल लेकिन जाते-जाते जीत लिया होस्ट का दिल

होस्ट ने बताया कि उसके माउंटेन रूम में एक कपल लगातार 5 दिनों तक रुका था। जब कपल ने Checkout किया और कमरे की जांच करने के लिए होस्ट अंदर गया तो वह देखकर हैरान रह गया। कमरे की सभी लाइट्स बंद थीं। AC भी बंद था और बाकी स्विच भी ऑफ किए गए थे। कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ नहीं था। बल्कि हर चीज अपनी जगह पर करीने से रखी हुई थी। यहां तक कि कारपेट भी साफ था और टेबल भी बिल्कुल व्यवस्थित थी।

'242 दिन में पहली बार देखा ऐसा Checkout'

होस्ट ने वीडियो में कहा कि उसने अपने 242 दिनों के होमस्टे के सफर में ऐसा Checkout पहले नहीं देखा था। उसका कहना था कि यह Checkout कम और Check-in ज्यादा लग रहा था। यानी कपल कमरे को छोड़कर ऐसे गया था, जैसे वह अभी-अभी कमरे में रहने के लिए आया हो। इसके बाद जब होस्ट ने कमरे के डस्टबिन पर नजर डाली तो वहां भी सब कुछ व्यवस्थित मिला। कपल ने कमरे में जमा हुआ कूड़ा-कचरा डस्टबिन में डाल दिया था। इसके बाद होस्ट किचन की तरफ गया और वहां की स्थिति देखकर भी काफी प्रभावित हुआ।

Video पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

होस्ट ने कहा कि ऐसे मेहमान देखकर लगता है कि होमस्टे चलाने के लिए की जा रही मेहनत बिल्कुल सही दिशा में जा रही है। उसने कपल की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे गेस्ट दिल खुश कर देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग भी कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर कोई मेहमान इस तरह से कमरा साफ करके जाए तो यह वाकई अच्छी बात है। कुछ लोगों ने तो मजाकिया अंदाज में यहां तक कह दिया कि ऐसे मेहमानों को तो पूरा रिफंड मिलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article