वायरल न्यूज़

Real Life Bahubali: सिर पर बुलेट रख बस के छज्जे पर लोड करते दिखा शख्स, Video देख दंग रह गए लोग

सिर पर बुलेट बाइक लेकर बस छज्जे पर लोड करना कितना मुश्किल काम है, ये हम बखूबी जानते हैं। मगर इस भारी-भरकम काम को एक शख्स ने बहुत ही आसानी से कर दिखाया।

Image

बस के छज्जे पर बुलेट बाइक चढ़ाता युवक (X/@DineshK03975523)

सोशल मीडिया पर हमें कई वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं जिन्हें देख हमारी हैरानी का कोई ठिकाना नहीं होता। ऐसे वीडियो पर कई वायरल न्यूज (Viral News) भी देखने को मिलते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त फिर से हमारे सामने है जहां एक शख्स अपने सिर पर एक बुलेट बाइक रखकर उसे बस के छज्जे पर लोड करता दिख रहा है। लोग इस वीडियो को देख हैरान हैं और उस शख्स का अद्भुत ताकत का लोहा मान रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

युवक ने सिर पर उठाई बुलेट बाइक

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिलकर बुलेट बाइक को उठाते हैं और उसे एक युवक के सिर पर रख देते हैं। युवक उस बुलेट बाइक को लेकर बस की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए उसे बस के ऊपर ले जाता है और वहां ले जाकर बुलेट बाइक को रख देता है। बता दे कि आमतौर पर एक बुलेट बाइक का वजन करीब 200 से 250 किलो तक होता है। सिर पर इतने वजन के साथ बस के छज्जे तक पहुंचना और उसे वहां रखना बहुत ही बड़ी बात होती है। इस काम के लिए शरीर में बहुत ही ज्यादा ताकत होनी चाहिए।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर दिनेश खंडेलवाल नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @DineshK03975523 से शेयर किया है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इस वीडियो को देख दंग रह गए। लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। जहां कई लोगों ने उस शख्स के बेतहाशा ताकत की तारीफ की और इस युवक को रियल लाइफ बाहुबली तक बता डाला। वहीं कुछ लोगों ने इसे रोज के काम का हिस्सा बताया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो असल जिंदगी का रियल बाहुबली निकला।" दूसरे ने लिखा, "टेक्नीक, साहस और बल का अद्भुत कॉम्बिनेशन।" तीसरे ने लिखा, "बाहुबली तो है, इसमें कोई शक नहीं, अगर थोड़ा सी भी चूक हुई तो जिंदगी से हाथ धो सकता है।" चौथे ने लिखा, "Bahubali बनाने के चक्कर में कहीं गर्दन न चली जाए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article