वायरल न्यूज़

Video: एक गलती और खेल खत्म! इस पहाड़ पर चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं, एक-एक कदम दहला देगा दिल

पहाड़ पर चढ़ने के लिए बनी खतरनाक सीढ़ियों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संकरी चट्टानों, लोहे की चेन और हजारों फीट गहरी खाई के बीच बना यह रास्ता बहुत ही डरावना है।

Image

पहाड़ की खतरनाक सीढ़ियां चढ़ते लोग (X/@Rainmaker1973)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पहाड़ी रास्ते का वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ के बीचोंबीच एक रास्ता गुजरा हुआ है और इस रास्ते की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह रास्ता कोई प्लेन रास्ता नहीं बल्कि यह पतली-पतली खड़ी सीढ़ियां हैं। जहां लोग लोहे की चेन को पकड़कर ऊपर की तरफ चढ़ते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

कहां का है यह खतरनाक नजारा

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा चीन के मशहूर पर्वत माउंट हुआ (Mount Hua) का है। जहां इसकी खतरनाक सीढ़ियों को दिखाया गया है। लोग इन सीढ़ियों पर चढ़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।

3000 साल में बना यह रास्ता

इस वीडियो (Video) के कैप्शन में यह भी बताया गया है कि इस पर्वत के बीचोंबीच इस रास्ते को बनाने में करीब 3000 साल लगे थे। यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और उन्हें डर भी लग रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चट्टानों के बीच बनी बेहद संकरी सीढ़ियों पर लगे लोहे की चेन को पकड़कर लोग पहाड़ चढ़ रहे हैं। वीडियो में हजारों फीट की गहरी खाई भी साफ नजर आ रही है।

क्यों है यह पहाड़ इतना खतरनाक?

बता दें कि माउंट हुआ चीन के सबसे खतरनाक पहाड़ों में गिना जाता है। यहां का रास्ता इतना संकरा और खड़ा है कि एक छोटी सी गलती भी जानलेवा हो सकती है। कई जगहों पर तो सिर्फ लकड़ी की पतली पट्टियों (Plank Walk) पर चलना पड़ता है, जहां नीचे गहरी खाई नजर आती है। लोग यहां चढ़ाई करते समय लोहे की चेन पकड़कर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article