वायरल न्यूज़

धुरंधर 2 देखकर शख्स ने बचा लिए अपने 1200 रुपए, मगर कैसे? पोस्ट शेयर कर बताया मस्त आइडिया

एक शख्स ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि धुरंधर मूवी देखकर उसने अपने 1200 रुपए खर्च होने से बचा लिए। आखिर यह कैसे संभव हुआ, वह आपको उस शख्स का यह पोस्ट देखकर पता चल जाएगा।

Image

शख्स ने पोस्ट शेयर कर बताई अपनी बात (X/@maddiesays3)

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े जा रही है। हाल में धुरंधर 2 देखकर लौटे एक शख्स ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उसने इस फिल्म को देखकर अपने 1200 रुपए बचा लिए। मगर शख्स की यह बचत हुई कैसे, आइए आपको बताते हैं।

आखिर कैसे फिल्म देखकर बचाए पैसे

दरअसल, शख्स वैष्णो देवी की यात्रा पर गया था। ऐसे में जब रात में उसे मां के दर्शन नहीं हो पाए तो वह रात गुजारने के लिए होटल में रुकने के बजाय सिनेमा हॉल में फिल्म देखकर पूरी रात काट दी। जिससे उसके पैसे भी बच गए और समय भी बड़ी आराम से कट गया। फिलहाल शख्स का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यात्रा के दौरान आई समस्या

सोशल साइट एक्स पर माधव नाम के एक शख्स ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। माधव ने बताया कि जैसे ही वह वहां पहुंचे, उन्हें पता चला कि किसी कारण से यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई है। रात में दर्शन संभव नहीं थे, इसलिए उन्हें रात बिताने के लिए ठहरने की जगह ढूंढनी पड़ी।

होटल का किराया सुनकर बदल गया प्लान

माधव ने बताया कि आसपास के होटलों में एक रात का किराया करीब 1500 रुपये था। यह उन्हें थोड़ा महंगा लगा, इसलिए उन्होंने कोई दूसरा तरीका सोचने का फैसला किया। इसी दौरान उनके दिमाग में एक अलग आइडिया आया।

सिनेमा हॉल में बिताई रात

पैसे बचाने के लिए माधव ने पास के थिएटर में “धुरंधर 2” फिल्म का नाइट शो देखने का फैसला किया। इस फिल्म की टिकट करीब 300 रुपये की थी और फिल्म की लंबाई 3 घंटे 49 मिनट थी। इस तरह उन्होंने होटल में 1500 रुपये खर्च करने के बजाय सिर्फ 300 रुपये में फिल्म देखकर अपना समय भी बिताया और पैसे भी बचा लिए।

1200 रुपये की बचत

माधव ने बताया कि इस छोटे से फैसले से उन्होंने करीब 1200 रुपये बचा लिए। साथ ही फिल्म देखकर उनका समय भी मजेदार तरीके से गुजर गया। माधव ने यह भी बताया कि फिल्म देखने के बाद वह सुबह करीब 3 बजे लाइन में लगेंगे, फिर यात्रा कार्ड बनवाकर सीधे दर्शन के लिए निकल जाएंगे। यह अनोखा किस्सा सोशल मीडिया पर लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है। कई लोग इसे स्मार्ट और मजेदार जुगाड़ बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article