भारत के लोगों का जुगाड़ देख इसे जुगाड़ की धरती कहा जाए, इसमें कोई दो राय नहीं। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो चीख-चीखकर इस बात की गवाही देते हैं कि भारत में जुगाड़बाजी के प्रो लेवल प्लेयर्स मौजूद हैं जो हर एक छोटी-बड़ी चीज को अपने जुगाड़ से बदल देते हैं और उसे एक नया अवतार दे देते हैं। हाल में इस वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक बंदे ने अपने जुगाड़ से टिर्री को मॉडिफाई कर एक ऑटो में बदल डाला।
पहली नजर में लगा ऑटो लेकिन बाद में निकली टिर्री
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा होता है। तभी उसकी नजर बगल में चल रही ऑटो पर पड़ी, लेकिन जब वह शख्स उस ऑटो के पास गया तो उसे समझ में आया कि यह कोई ऑटो नहीं बल्कि एक ई-रिक्शा है जिसे लोग आम बोलचाल की भाषा में 'टिर्री' भी कहते हैं।
टिर्री को मॉडिफाई कर बना डाला ऑटो रिक्शा
इस टिर्री के मालिक ने उसे मॉडिफाई कर उसका पूरा लुक ही चेंज कर डाला था, जो दूर से देखने में कोई ऑटो जैसा ही लग रहा था। टिर्री का पिछला ढांचा, कवर और बाहरी लुक को इतने शानदार तरीके से बदला गया था कि पहली नजर में लोगों की आंखें तुरंत ही धोखा खा जाएं। सबको यही लगेगा कि ये टिर्री नहीं बल्कि एक ऑटो रिक्शा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह जुगाड़
जुगाड़ के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वैभव नाम के कंटेंट क्रिएटर ने अपने अकाउंट @fatbikervaibhav से शेयर किया है। वैभव अक्सर साइक्लिंग और ट्रैवल से जुड़े वीडियो बनाते हैं और उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हैं।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट भी आए हैं, जहां लोगों ने टिर्री के मालिक के इस जुगाड़ की घनघोर तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो पर हैरानी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैसे एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "टिर्री एक रूप अनेक।" दूसरे ने लिखा, "भाई टिर्री वाला तो जीनियस निकला।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
