सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते है। जो लोगों के दिल और दिमाग दोनों को झकझोर कर रख देता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे की काली करतूत का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक लाचार और बेबस बूढ़ी अम्मा रोते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो गई हैं और साथ ही गुस्सा भी फूट पड़ा है।
परिवार ने छोड़ा बेसहारा
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक करीब 80 साल की बुजुर्ग महिला बस स्टैंड पर अकेली रोते हुए दिख रही है। आसपास आने-जाने वाले लोगों ने जब बूढ़ी अम्मा से उनके रोने का कारण पूछा तो बुजुर्ग महिला ने जो कुछ भी बताया उसे सुन लोगों का कलेजा ही फट गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति यह बता रहा है कि इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे ने बस स्टॉप पर छोड़ दिया और वहां से भाग गया। बुजुर्ग महिला का बेटा पेशे से शिक्षक है लेकिन उसने अपनी मां को परिवार से बेदखल कर लावारिस हालत में बस स्टॉप पर छोड़ दिया।
बेटी के पास जाने की कोशिश
वीडियो में बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक झगड़े और बहू के बुरे व्यवहार के कारण बुजुर्ग मां को परेशान किया गया और आखिरकार अकेला छोड़ दिया गया। वीडियो में महिला कहती हुई नजर आती है कि वह अपनी बेटी के घर जाना चाहती है। लेकिन उसके चेहरे पर डर, अकेलापन और मजबूरी साफ झलक रही है। उम्र के इस पड़ाव पर जहां उन्हें सहारे की जरूरत है, वहां वह खुद रास्ता तलाशने को मजबूर हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर यूजर्स ने बेटे की इस हरकत की कड़ी निंदा की है। एक यूजर ने लिखा, “पढ़-लिखकर क्या फायदा, अगर अपने मां-बाप की इज्जत और देखभाल न कर सको।” वहीं कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
