वायरल न्यूज़

VIDEO: बीच सड़क चल रहा था दो सांडों का आपसी मैटर, बेवजह पिस गया ऑटो वाला, रिक्शे में घुसकर मचाई तबाही

सड़क पर दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड ऑटो रिक्शा में घुस गया और उसे बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

बीच सड़क पर दो सांडों की लड़ाई (X/@mradityaayadav)

सड़कों पर खुले घूमने वाले आवारा पशु कई बार लोगों के लिए बड़ा खतरा बन जाते हैं। कभी ये अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं, तो कभी आपस में लड़ते हुए सड़क पर अफरा-तफरी मचा देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड बीच सड़क पर आपस में भिड़ जाते हैं। उनकी लड़ाई के बीच एक ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है।

Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mradityaayadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर दो सांड एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं। दोनों के बीच लड़ाई इतनी तेज हो जाती है कि दोनों सांड एक-दूसरे को एक के बाद एक खूब टक्कर मारते नजर आते हैं। इसी बीच सड़क पर पीछे से आ रही है एक ऑटो इन दोनों सांडों की लड़ाई की चपेट में आ जाता है। देखते ही देखते एक सांड दूसरे सांड को इतनी जोर का टक्कर मारता है कि वह सांड पीछे लड़खड़ाते हुए दूर तक जा खिसकता है और पीछे से आ रहे ऑटो के अंदर घुस जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सांडों की लड़ाई में ऑटो चालक पर आया संकट

ऑटो के अदंर घुसने के बाद आप देख सकते हैं कि सांड कैसे ऑटो को जोर-जोर से टक्कर मारकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर देता है। देखते ही देखते ऑटो बुरी तरह हिलने लगता है और पलटने की स्थिति में पहुंच जाता है। कुछ ही देर की इस लड़ाई में सांड़ उस ऑटो रिक्शे का बहुत बुरा हाल कर देते हैं। वीडियो में आसपास धूल उड़ती दिखाई देती है। सड़क पर मौजूद लोग इस घटना को देखकर दूर खड़े हो जाते हैं। कोई भी सांडों के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। पोस्ट में दावा किया गया है कि इस दौरान गरीब ऑटो चालक सांड के नीचे दब गया। हालांकि, उसकी चोटों और मौजूदा हालत को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Video) को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक ऑटो चालक के लिए उसका वाहन सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि रोजी-रोटी कमाने का जरिया भी होता है। ऐसे में अगर सड़क पर घूम रहे जानवरों की वजह से उसका ऑटो टूट जाए या उसे चोट लग जाए, तो परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।

कई लोगों ने इसे पूरे देश की समस्या बताया

वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह समस्या सिर्फ एक शहर या किसी एक सड़क की नहीं बल्कि देश के कई इलाकों में खुले घूमने वाले सांड, गाय और भैंस लोगों के लिए परेशानी बनते हैं। कभी ये हाईवे पर अचानक आ जाते हैं, तो कभी बाजार और रिहायशी इलाकों में ट्रैफिक रोक देते हैं। कई बार इनके कारण सड़क हादसे भी हो जाते हैं। इसका असर किसानों पर भी पड़ता है। खुले पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए रात में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article