Skyscraper Dangerous Stunt Video: बाइक या कार से स्टंट करना या बिल्डिंग से कूदना, ऐसे वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लोग अनोखे व अचंभित कर देने वाले कारनामे करते दिखाई दे जाते हैं। ऐसे वीडियोज बहुत ही खतरनाक होते हैं, इसीलिए ऐसा करने के लिए मना किया जाता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Viral Video) अपलोड किया गया है, जिसमें दो लड़के गगनचुंबी इमारतों से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नजर आ रहे दोनों लड़के एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग पर कूदते नजर आ रहे हैं। ये लड़के इतनी आसानी से स्टंट कर रहे हैं, जैसे इंसान नहीं बल्कि बंदर हो। ऐसे में इनका स्टंट जो भी देख रहा है, उसकी आंखें खुली की खुली रह जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा खतरनाक स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन इन लड़कों ने कर दिखाया है, ऐसे में इनके लिए एक लाइक तो बनता है।
गगनचुंबी इमारत से लड़कों ने लगाई छलांग
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा कारनामा पहली बार देखा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये नजारा देख तो मेरे होश ही उड़ गए। बता दें, इस वीडियो को 'sprintparkour' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
