वायरल न्यूज़

Viral: बेटी को बैग दिलाने के लिए परेशान था उबर ड्राइवर, पैसेंजर ने दे दिया तगड़ा वाला सरप्राइज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 8, 2024, 12:07 PM IST

उबर के एक पैसेंजर कैब ड्राइवर की मदद करते हुए उसके बेटी को एक अनमोल तोहफा दिया, जिसके चलते उबर ड्राइवर और उसकी बेटी का दिन बन गया।

Image

उबर ड्राइवर की बेटी को पैसेंजर ने दिया बैग (फोटो साभार - फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैग दिलाने के लिए परेशान उबर ड्राइवर
  • पैसेंजर ने दिया बेटी के लिए सरप्राइज
  • बैग पाकर बेटी का चेहरा खिला

Uber Driver Daughter Get Surprise Bag: सोशल मीडिया पर अक्सर लोग एक-दूसरे की मदद करते हुए दिख जाते हैं। ऐसे लोगों के काफी सारे वीडियो भी शेयर किए जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने एक लाचार पिता की मजबूरी समझते हुए उसकी बेटी को एक उपहार गिफ्ट किया है, जो बेटी और बाप दोनों के लिए बेहद अमूल्य है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में एक शख्स उबर से कही जा रहा होता है। तभी उबर ड्राइवर के पास बार-बार उसकी बेटी कॉल रही थी। ऐसे में उबर ड्राइवर काफी परेशान था और फोन नहीं उठा पा रहा था। तभी पैसेंजर ने उसे फोन उठाने के लिए कहा, फिर दूसरी तरफ से बेटी ने पिता को बैग लाने के लिए कहा। ऐसे में पिता और भी ज्यादा परेशान हो गया। फिर उसने पैसेंजर को सारी कहानी बताई कि बेटी की फीस भी देनी है और किताबें भी लेनी है। ऐसे में उसके पास बैग के लिए पैसे नहीं है। इस पर पैसेंजर ने दुकान से खरीदकर बेटी को एक बैग गिफ्ट किया।

उबर ड्राइवर की बेटी को पैसेंजर ने दिया बैग

पैसेंजर का नाम किरण है, जिसने अपने फेसबुक अकाउंट से इस पूरी कहानी को शेयर किया है। किरण का कहना है कि बैग पाकर बिटिया काफी खुश नजर आ रही थी और चेहरा खिल उठा था। उबर ड्राइवर भी काफी खुश नजर आ रहा था और उसने इसके लिए धन्यवाद भी दिया। इस पोस्ट को किरण के फेसबुक अकाउंट '@ikiranverma' से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.61 लाख से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article