वायरल न्यूज़

VIDEO: शख्स जिस कुल्फी को चूस रहा था उसी में था ब्लेड, रोंगटे खड़े कर देगा आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 26, 2025, 09:16 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे शख्स मजे से कुल्फी फालूदा खा रहा था कि तभी उसमें ब्लेड निकल आया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच होश उड़ जाएंगे।

Image

वायरल वीडियो किसी के भी होश उड़ा देगा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के होने का दावा किया गया है। बताया गया कि यहां कुछ लोग गर्मी से राहत के लिए सड़क किनारे कुल्फी फालूदा खाने पहुंचे। दोस्त मजे से कुल्फी फालूदा खाते हैं।

रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ जिसने रोंगटे खड़े कर दिए। इसमें एक शख्स की कुल्फी में ब्लेड निकल आया। बताया गया कि उसकी तेज धार से उसका मुंह तक कट गया। शख्स कुछ समझ पाता तभी उसकी नजर कुल्फी पर गई। ध्यान से देखा तो कुल्फी में ब्लेड साफ नजर आने लगा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

उठी कार्रवाई की मांग

पीड़ित के साथियों ने तुरंत कुल्फी का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ब्लेड कुल्फी के अंदर ही था। खुद कुल्फी वाले ने भी इस बात को स्वीकार किया कि ब्लेड उसकी कुल्फी से ही निकला है। मालूम हो कि वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया और वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो कि गर्मियों के मौसम में सड़क किनारे कुल्फी और आइसक्रीम के ठेले आम हैं, लेकिन इस घटना ने इनके उत्पादन और स्वच्छता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं और ऐसी अनहाइजीनिक चीजों से बचने की अपील कर रहे हैं। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर SUTTA GRAM नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article