एजुकेशन

POWERGRID Recruitment 2026: ट्रेनी इंजीनियर के 33 पदों पर भर्ती, नवंबर में इस तारीख से पहले करें आवेदन

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए GATE 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Image

POWERGRID Recruitment 2026

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए GATE 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार POWERGRID की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती POWERGRID की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पावर ग्रिड टेलीसर्विस लिमिटेड (PowerTel) के लिए की जा रही है। कुल 33 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरने के साथ फीस भी जमा कर सकते हैं।

POWERGRID Vacancy 2026: किस कैटेगरी में कितने पद?

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के लिए कुल 33 वैकेंसी निकाली गई हैं। इनका कैटेगरी के हिसाब से बंटवारा इस प्रकार है:

कैटेगरीपदों की संख्या
सामान्य (UR)14
OBC-NCL7
SC6
ST3
EWS3
कुल पद33

इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों (PwBD) के लिए भी नियमानुसार हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित ब्रांच में फुल टाइम BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर CGPA होना जरूरी है। मान्य ब्रांच में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार का GATE 2026 के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (EC) पेपर में शामिल होना और निर्धारित कटऑफ के अनुसार क्वालिफाई करना जरूरी है।

POWERGRID Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. सबसे पहले POWERGRID की वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Careers सेक्शन खोलें।

3. Trainee Engineer (Electronics) through GATE 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन चुनें।

4. नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता और शर्तें पढ़ें।

5. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

6. GATE एप्लीकेशन नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।

7. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

8. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

9. लागू आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

10. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार आवेदन में अपना नाम और दूसरी जानकारियां GATE 2026 एडमिट कार्ड या स्कोरकार्ड के अनुसार ही भरें। साथ ही रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक एक्टिव रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article