एजुकेशन

UTET Result 2026: उत्तराखंड TET का रिजल्ट जारी, 26 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

UTET Result 2026 Declared: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UTET) 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने 13 नवंबर को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के नतीजे घोषित किए हैं।

Image

उत्तराखंड TET का रिजल्ट जारी

UTET Result 2026 Declared: उत्तराखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UTET) 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने 13 नवंबर को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uktet.com या ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट का लिंक 26 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके भी मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प दिया गया है।

UTET Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले UBSE या UTET की आधिकारिक वेबसाइट uktet.com या ubse.uk.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Departmental Exam/UTET या Result सेक्शन खोलें।

3. UTET 2026 Result (Paper I & II) के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. मांगा गया कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।

6. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

7. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

कितने नंबर लाने पर होंगे क्वालिफाई?

UTET 2026 में अलग-अलग कैटेगरी के लिए पास होने के अंक निर्धारित किए गए हैं।

कैटेगरीन्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
सामान्य वर्ग60%
OBC/PwD/पूर्व सैनिक50%
SC/ST40%

फाइनल आंसर की भी हुई जारी

रिजल्ट के साथ UBSE ने UTET 2026 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों की जांच की गई और अब फाइनल आंसर की उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार इसे UBSE की वेबसाइट के Departmental Exam/UTET सेक्शन में देख सकते हैं।

बता दें कि UTET 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 26 नवंबर की समय सीमा से पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article