वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर साइकिल चलाते-चलाते शख्स करने लगा ऐसा कारनामा, देखकर खुली रह गई लोगों की आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती साइकिल पर बिना हैंडल पकड़े सीट पर सिर टिकाकर उल्टा खड़ा हो जाता है और बेहतरीन संतुलन बनाए रखता है।

Image

साइकिल पर शख्स का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @pruffeazi.cyclenatti)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कुछ लोग डांस से माहौल बनाते हैं। तो कुछ लोग कॉमेडी करके लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ लोग डरावने स्टंट्स (Stunt Video) से लोगों के होश उड़ा देते हैं। इनमें कुछ लोगों को कामयाबी मिल जाती है। जबकि, कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक नया वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने साइकिल चलाते हुए ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर चलती साइकिल पर एक युवक बेहद ही हैरान कर देने वाला स्टंट कर रहा है। शुरुआत में वह सामान्य तरीके से साइकिल चलाता हुआ दिखता है। लेकिन, अगले ही पल वह अपनी साइकिल की सीट पर अपना सिर टिकाता है और अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाकर एकदम सीधा खड़ा हो जाता है। हैरानी की बात तो यह है कि साइकिल लगातार आगे बढ़ रही है और युवक का बैलेंस इतना सटीक है कि न तो साइकिल डगमगाती है और न ही उसका संतुलन बिगड़ता है। वह कई सेकंड तक इसी स्थिति में चलती साइकिल पर बना रहता है। वहीं, सड़क पर आसपास गुजर रहे अन्य साइकिल सवार और गाड़ियों वाले भी इस स्टंट को देखकर अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाए। आखिर कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    साइकिल पर अनोखा स्टंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा स्टंट है। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को pruffeazi.cyclenatti नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर एक से एक मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई ने साइकिल पर ही सुबह का योगा निपटा लिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिजिक्स और ग्रेविटी के नियम तो इस भाई ने एक पल में फेल कर दिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article