वायरल न्यूज़

जब शादी में अचानक आ गए पांडा और गोरिल्ला! DJ की धुन पर दोनों का'घमासान' डांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग विशालकाय पांडा और गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम पहनकर सड़क पर ढोल की धुन पर मजेदार अंदाज में डांस और कुश्ती जैसा मजाक करते नजर आ रहे हैं।

Image

गोरिल्ला और पांडा का जबरदस्त डांस ! (तस्वीर साभार- @mahes1608)

Viral Video: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना ढेरों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो पहली ही नजर में लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अक्सर आपने शादियों, जुलूस या स्थानीय आयोजनों में ढोल-ताशों पर लोगों को थिरकते देखा होगा। लेकिन, क्या कभी आपने विशालकाय पांडा और खूंखार दिखने वाले गोरिल्ला को सड़क पर एक-दूसरे से गले मिलते और ढोल की धुन पर कमर मटकाते देखा है? नहीं, तो इस वीडियो में देख लें...

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय एक गली या सड़क पर उत्सव जैसा माहौल है। सड़क पर चारों तरफ कागज के टुकड़े बिखरे हुए हैं। वहीं, पीछे ढोल ,बाजे, डीजे बज रहे हैं। इसी बीच, दो लोग विशालकाय पांडा और काले रंग के गोरिल्ला के पोशाक में नजर आते हैं। शुरुआत में ऐसा लगता है जैसे दोनों में कोई 'महामुकाबला' या कुश्ती होने वाली है। पांडा गोरिल्ला को गले लगाता है और फिर दोनों मस्ती में झूमते हुए डांस करने लगते हैं। गोरिल्ला अपने अनोखे स्टाइल में बॉडी दिखाता है और पांडा अपने बड़े से पेट और गोल-मटोल अंदाज में लटकमटक करता है। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग इस नजारे को देखकर बेहद हैरान और खुश नज़र आ रहे हैं। कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं, तो वहीं बच्चे और युवा इस मजेदार डांस का जमकर मजा ले रहे हैं। देखें वीडियो...

    शादी में पांडा और गोरिल्ला का जलवा!

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका भी झूमने का मन कर हा होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को mahes1608 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है वाइल्डलाइफ सेंचुरी से सीधे शादी में एंट्री मार ली। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि गॉडजिला बनाम कोंग का देसी वर्जन मिल गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article