Best Smartphone Under Rs 35000: अगर आप 35,000 रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11X 5G और Vivo T5X 5G आपके लिए दो अच्छे विकल्प हो सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन मार्च 2026 में लॉन्च हुए हैं और इनमें कई फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों में 7200mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिलता है। हालांकि, कुछ मामलों में दोनों फोन अलग भी हैं। आइए जानते हैं कि कीमत, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा फोन बेहतर है।
डिजाइन और डिस्प्ले में कौन आगे?
iQOO Z11X 5G और Vivo T5X 5G दोनों में प्लास्टिक फ्रेम और बैक पैनल के साथ ग्लास फ्रंट दिया गया है। iQOO फोन में IP69 रेटिंग मिलती है, जबकि Vivo T5X में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। iQOO तीन रंगों प्रिजमैटिक ग्रीन, टाइटन ब्लैक और स्टार सिल्वर में उपलब्ध है। वहीं Vivo फोन साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर में आता है। डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.76 इंच का FHD+ IPS LCD पैनल मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की HBM ब्राइटनेस दी गई है। यानी डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। दोनों फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम मिलती है। हालांकि, स्टोरेज के मामले में iQOO आगे है। इसमें 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जबकि Vivo T5X में अधिकतम 256GB स्टोरेज दी गई है।
कैमरा और बैटरी में भी मुकाबला बराबर
फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक ऑक्जिलरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 7200mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
सॉफ्टवेयर और कीमत में कितना अंतर?
दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करते हैं। इन्हें Android 17 आधारित OriginOS 7 का अपडेट मिलेगा। दोनों में 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल के OS अपग्रेड का सपोर्ट दिया गया है। कीमत की बात करें तो दोनों फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB+128GB की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 34,999 रुपये है।
कौन सा फोन खरीदना रहेगा बेहतर?
दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। हालांकि, iQOO Z11X 5G में ज्यादा स्टोरेज और गेमिंग से जुड़े फीचर्स पर फोकस मिलता है। दूसरी तरफ Vivo T5X 5G में IR ब्लास्टर दिया गया है, जिससे टीवी और दूसरे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपको गेमिंग और ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो iQOO बेहतर विकल्प है। वहीं, रोजमर्रा के इस्तेमाल और IR ब्लास्टर जैसी सुविधा के लिए Vivo T5X चुन सकते हैं।
