एजुकेशन

ICAR Recruitment 2026: कृषि विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 1,393 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ICAR के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) के कुल 1,393 पद भरे जाएंगे।

Image

कृषि विभाग में सरकारी नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) ने ICAR के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) के कुल 1,393 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

फॉर्म भरने और परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2026 तय की गई है। ASRB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अलग-अलग विषयों और फंक्शनल ग्रुप में पदों को बांटा गया है।

पद का नामवैकेंसी
टेक्निकल असिस्टेंट (T-3)1,254
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4)139
कुल पद1,393

इन पदों पर एग्रीकल्चर, एनिमल साइंस, फिशरीज साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस और आईटी समेत कई विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। विषय के हिसाब से जरूरी डिग्री की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन के Annexure VIII में दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख तक डिग्री पूरी होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 17 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी।

ICAR भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

1. सबसे पहले ASRB की वेबसाइट asrb.gov.in पर जाएं।

2. Centralized Combined Examination 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

3. जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

5. अपनी योग्यता के अनुसार फंक्शनल ग्रुप और T-3, T-4 या दोनों पदों का विकल्प चुनें।

6. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

7. लागू परीक्षा फीस का भुगतान Bharatkosh के जरिए करें।

8. भुगतान की रसीद अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले ASRB का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। विषयवार योग्यता और कैटेगरी के हिसाब से पदों की जानकारी भी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article