वायरल न्यूज़

Yimmy Yimmy गाने पर शख्स ने किया इतना खतरनाक डांस, अदाएं देख दीवाने हुए यूजर्स, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2024, 11:11 AM IST

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स ने यिम्मी यिम्मी गाने पर कमाल का डांस किया है।

Image

यिम्मी यिम्मी गाने पर शख्स ने किया गजब का डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया कमाल का डांस
  • डांस देख फैन हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Yimmy Yimmy Song Dance Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर ताज्जुब होता है कि ऐसा भी हो सकता है। खासतौर पर जब महिलाओं के डांस पुरुष करने लगे। जी हां, ऐसे कई सारे वीडियो (Viral Video) आपने देखें होंगे, जिसमें लड़के हीरोइनों जैसे कमाल के डांस करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना शानदार है कि आप पर उससे नजर ही नहीं हटेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स हाल ही में रिलीज हुए यिम्मी यिम्मी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है, जो इतना गजब का है कि आपकी नजर नहीं हटेगी। ये गाना जैकलीन फर्नांडिस का है और जैसे जैकलीन के मूव्स गाने में आपने देखे हैं, बिल्कुल वैसे ही आप इस शख्स को डांस करते हुए देख सकते हैं। यूजर्स को भी इस शख्स का डांस काफी पसंद आ रहा है, जो इतना कमाल का है कि आप देखते रह जाएंगे।

यिम्मी यिम्मी गाने पर शख्स ने किया गजब का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना गजब तो महिलाएं भी डांस ना कर पाएं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसका डांस देख तो जैकलीन को भूल गया। बता दें, इस वीडियो को 'rrajunflo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.1 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article