वायरल न्यूज़

'कच्चा मकान, टूटा- फूटा आसमान', पवन के ठोस हौसले ने UPSC का किला किया ध्वस्त, घर की हालत देख पिघला लोगों का दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2024, 04:38 PM IST

कल यानी 16 अप्रैल को यूपीएससी का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें पवन कुमार ने 239वीं रैंक हासिल की है, जिनके घर का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल पिघल जाएगा।

Image

'कच्चा मकान, टूटा- फूटा आसमान', पवन के ठोस हौसले ने UPSC का किला किया ध्वस्त, घर की हालत देख पिघला लोगों का दिल

KEY HIGHLIGHTS

UPSC 239th Rank Pawan Kumar: सपना हर कोई देखता है लेकिन उसे पूरा करने में काफी कम लोग ही सफल हो पाते हैं। कहते हैं सपनों की उड़ान वही भर पाता है, जिसके पंखों में जान होती है। परिस्थिति कोई भी हो, लेकिन पीछे न हटने वाले लोग ही सफलता की सीढ़ी चढ़ पाते हैं। इन्हीं में से बुलंदशहर का रहने वाला पवन भी है, जिसने यूपीएससी 2023 की परीक्षा 239वीं रैंक पाकर अपना और अपने परिवार का सपना पूरा कर दिखाया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पवन ने झोपड़ी में रहकर गरीबी की दीवार तोड़ते हुए यह कामयाबी हासिल की है। ऐसे में उसके घर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। पवन के घर का नजारा आपका दिल पसीज जाएगा। टूटे-फुटे घर में रहकर पवन ने जो मुकाम हासिल किया है, इससे उसने साबित कर दिया है कि गरीबी या परेशानियों का बोझ किसी काम को पूरा करने में रोड़ा नहीं बनते हैं।

पवन कुमार के घर का वीडियो

ट्विटर पर शेयर किए गए पवन के घर के इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पवन के इस उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मेहनत करने वालों को सफलता हासिल होती है। बता दें, इस वीडियो को '@AwanishSharan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक तीन लाख से अधिक व्यूज और 10 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article