वायरल न्यूज़

VIDEO: चोर बाजार से बहुत सस्ता iPhone खरीद लाया शख्स, मगर ऑन करते ही हो गया खेल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 19, 2025, 12:32 PM IST

Funny Video: शख्स चोर बाजार से बहुत सस्ता iPhone खरीद लाया। शख्स दस हजार रुपये में महंगा मोबाइल मिलने पर बहुत खुश होता है। मगर जैसे ही मोबाइल को ऑन किया गया स्क्रीन देखते ही बेचारा पागल हो गया।

Image

शख्स चोर बाजार से खरीद लाया आईफोन। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक शख्स से जुड़ा वीडियो खूब शेयर किया गया है। बताया गया कि शख्स चोर बाजार से बहुत सस्ता iPhone खरीद लाया। शख्स दस हजार रुपये में महंगा मोबाइल मिलने पर बहुत खुश होता है। मगर जैसे ही मोबाइल को ऑन किया गया स्क्रीन देखते ही बेचारा पागल हो गया। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे शख्स बड़ा खुश होकर बताता है कि उसने चोर बाजार से दस हजार रुपये का आईफोन खरीदा है। शख्स घर लाकर फोन ऑन करता है तो स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आता है।

स्क्रीन पर कुछ और ही नजर आया

शख्स डिवाइस को तुरंत चार्जिग पर लगाता है। कुछ मिनट बाद मोबाइल चार्ज होता है और इसे ऑन किया जाता है। डिवाइस ऑन होता है और स्क्रीन एप्पल का लोगो नजर आता है। ये देख शख्स बहुत खुश होता है। मगर अगले ही सेकंड स्क्रीन पर सैमसंग का लोगो दिखाई दिया। अब शख्स ये देख कंफ्यूज हो गया। मगर इससे पहले वो कुछ और समझ पाता तभी स्क्रीन पर मोटोरोला का लोगो होता है। अगले सेकंड नोकिया का लोगो स्क्रीन पर होता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो शख्स से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर naughtyworld नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article