वायरल न्यूज़

Viral Video: रील्स का खुमार! रेलवे स्टेशन पर महिला ने सिर पर उड़ेल ली कोल्ड ड्रिंक, RPF ने सिखाया सबक

Viral Video: बिहार के बख्तियारपुर जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यहां वायरल रील्स बनाने की सनक में एक महिला ने प्लेटफॉर्म पर सबके सामने सिर पर दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल उड़ेल ली। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल ने तकनीकी जांच शुरू की और महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Image

फेमस होने के चक्कर में हुआ खेल

Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया पर रातों-रात फेमस (Today Viral Video) होने के लिए लोगों में होड़ मची है। लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोग सार्वजनिक मर्यादा से लेकर अपनी सुरक्षा तक को दांव पर लगाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। कुछ मामलों में लोगों को कामयाबी मिल जाती है। जबकि, कुछ मामलों में पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ मामलों में तो कार्रवाई भी हो जाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला और अजीबोगरीब मामला बिहार के पटना जिले में स्थित बख्तियारपुर जंक्शन से सामने आया है, जहां एक महिला ने वायरल होने के चक्कर में प्लेटफॉर्म पर ही अपनी मर्यादा और सफाई के सारे नियम भुला दिए।

    सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर खुलेआम अपने ऊपर दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल उड़ेलती हुई नजर आ रही है। यात्रियों की आवाजाही के बीच हुए इस अजीब कारनामे का वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला कैसे बख्तियारपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर चेहरे पर मुस्कान के साथ अपने ऊपर पूरी कोल्ड ड्रिंक डाल लेती है, मानों वह किसी निजी बाथरूम में नहा रही हो। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर रेलवे अधिकारियों और RPF की नजर में आया, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। रेलवे परिसर में इस तरह का उपद्रव फैलाने और गंदगी करने को गंभीरता से लेते हुए RPF ने तकनीकी जांच शुरू की। फुटेज और सर्विलांस की मदद से वीडियो में दिख रही महिला की पहचान वर्षा देवी के रूप में हुई। इसके बाद RPF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्षा देवी को गिरफ्तार कर लिया। देखें वीडियो...

    पुलिस ने की कार्रवाई

    रेलवे प्रशासन समय-समय पर यात्रियों को सचेत करता रहता है कि प्लेटफॉर्म या ट्रेन के अंदर किसी भी प्रकार का रील बनाना, स्टंट करना या उपद्रव करना कानूनी अपराध है। बख्तियारपुर जंक्शन की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया की 'फर्जी लोकप्रियता' के चक्कर में कानून से खिलवाड़ करना भारी पड़ सकता है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article