Viral Video: विदेश जाकर बसने वाले भारतीय अक्सर वहां के रहन-सहन और लाइफस्टाइल के वीडियो (Norway Video) शेयर करते रहते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो ने लोगों का ध्यान वहां की खूबसूरती से हटाकर सीधे रसोई के बजट और किसानों की कमाई पर खींच लिया है। नॉर्वे के एक सुपरमार्केट से सामने आए इस वीडियो में एक भारतीय शख्स वहां मिलने वाली हरी सब्जियों और फलों के दाम देखकर हैरान रह गया। आलम ये है कि जो भी सब्जियों की कीमत सुन रहा है, वो दंग रह जा रहा है।
वीडियो में शख्स नॉर्वे के लोकल स्टोर में घूमते हुए रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की कीमतें भारतीय रुपये में कंवर्ट करके बताता है। शख्स बताता है कि ऑर्गेनिक नींबू 850 रुपए प्रति किलो, लाल टमाटर 680 रुपए प्रति किलो, एक खीरा 300 रुपए। भारत और नॉर्वे में 8 गुना का अंतर। यदि भारत के मेट्रो शहरों से तुलना की जाए, तो भारत में नींबू लगभग 90–110 रुपए किलो, टमाटर 60–80 रुपए किलो और एक खीरा 20–30 रुपए में मिल जाता है। भारतीय शख्स का कहना है कि भारत में सब्जियां नॉर्वे की तुलना में लगभग 8 गुना सस्ती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या नॉर्वे में लोगों की सैलरी भारत से 8 गुना ज्यादा है? जवाब है बिलकुल नहीं। इसके बावजूद भारत में लोग अक्सर सब्जियों के छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव पर शिकायत करने लगते हैं। देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह सिर्फ नॉर्वे की महंगाई या करेंसी वैल्यू का मुद्दा नहीं है। इस वीडियो ने एक बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा किया है कि क्या भारत में हम अपनी फसलों और सब्जियों का सही दाम अपने किसानों को दे पा रहे हैं? दिन-रात धूप, बारिश और कड़कड़ाती ठंड में पसीना बहाने वाले भारतीय किसानों को अक्सर अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता। जबकि उपभोक्ताओं तक पहुंचते-पहुंचते बिचौलिए मुनाफा कमा लेते हैं। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को turiyatman नाम के पेज से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नॉर्वे में इंपोर्ट ड्यूटी और लेबर कॉस्ट ज्यादा है। वहीं, कई यूजर्स का मानना है कि भारत में किसानों की कड़ी मेहनत की कद्र होनी चाहिए और उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिलना ही चाहिए। तो इस मामले पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
