वायरल न्यूज़

VIDEO: पाकिस्तान रेलवे के ड्राइवर्स की शाही वर्दी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पायलट जैसा स्वैग देख मजे ले रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान रेलवे के कथित ड्राइवर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी इंटरनेशनल एयरलाइन के पायलट जैसी वर्दी में नजर आ रहे हैं। गहरे नीले रंग के ब्लेजर, कंधों पर सुनहरी पट्टियां , टाई और पायलट कैप में उनका स्वैग देख इंटरनेट यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है। आलम ये है कि यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

पाकिस्तानी ट्रेन डाइवर्स का स्वैग (तस्वीर साभार- @GemsOfRailway)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया कब, क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते। इन दिनों इंटरनेट पर पाकिस्तान रेलवे के कथित लोको पायलटों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है कि ये लोग रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं या किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर। वजह है इनकी शाही वर्दी, जो हूबहू किसी कमर्शियल एयरलाइन के पायलट जैसी दिखाई दे रही है।

वायरल हो रहे 26 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में एक रेलवे प्लेटफॉर्म दिखता है, जहां पीछे हरे रंग की एक ट्रेन खड़ी है, जिसे गुलाबी फूलों की लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। तभी फ्रेम में गहरे नीले रंग का सूट, सफेद शर्ट, काली टाई और सिर पर शानदार कैप पहने एक बुजुर्ग शख्स की एंट्री होती है। उनकी लाल रंग की लंबी दाढ़ी और कोट की आस्तीन पर लगी सुनहरी पट्टियां उन्हें किसी अनुभवी एयरलाइन कैप्टन जैसा लुक दे रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में आगे बढ़ने पर इंजन नंबर '9038' के सामने रेलवे का पूरा स्टाफ पोज देता नजर आता है। इसमें एक युवा ड्राइवर और एक अन्य बुजुर्ग अधिकारी भी कंधों पर सुनहरे बैज और पाकिस्तानी झंडे के लोगो वाली इसी 'पायलट स्टाइल' वर्दी में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं। आखिर, किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में देख लें...

पाकिस्तानी ट्रेन ड्राइवर्स का अनोखा स्वैग

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि इन ड्राइवर का लेवल तो सच में अलग ही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को GemsOfRailway नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि ड्रेस तो ऐसे पहन रखी है जैसे बुलेट ट्रेन चलाते हों, पता नहीं ट्रेन कब उड़ेगी। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि भाई प्लेटफॉर्म पर सुट्टा मार रहा है, हमारे यहां होते तो आरपीएफ वाले वहीं सुटाई कर देते। कुछ लोगों का कहना है कि इनका तेवर देखकर तो लग रहा है जैसे ये लोग 'खतरा एक्सप्रेस' उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article