शहर

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का भव्य तिलक समारोह, गिरिराज और अखिलेश सिंह ने दिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

Anant Singh Daughter Tilak: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह का शुक्रवार को भव्य आयोजन हुआ।

Image

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का भव्य तिलक समारोह

Photo : Times Now Digital

Anant Singh Daughter Tilak: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह का शुक्रवार को भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

दानापुर स्थित ऑर्गेनिक रिसोर्ट में आयोजित इस समारोह में अनंत सिंह अपने दोनों बेटों के साथ पहुंचे और मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान अनंत सिंह का खास अंदाज भी देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर मेहमानों का अभिवादन किया।

दिग्गजों का लगा तांता

तिलक समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अखिलेश सिंह समेत कई दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिवांगी तथा उनके होने वाले जीवनसाथी को आशीर्वाद दिया।

शाही अंदाज में दिखे दामाद

अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार के शाही लुक ने मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दामाद ऋषिकेश कुमार ने रॉयल क्रीम कलर की नक्काशीदार धोती-कुर्ता पहना था। बंद गले के इस आकर्षक कुर्ते पर बारीक और खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। इसके साथ मैचिंग धोती और दुपट्टे ने उनके पारंपरिक लुक पर चार चांद लगा दिए। शानदार कारीगरी वाले इस परिधान में ऋषिकेश किसी शाही दूल्हे से कम नहीं लग रहे थे।

अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने हाथ में घड़ी और अंगूठी पहनी थी, जबकि गले में सोने की चेन भी नजर आई। दूसरी ओर, होने वाले ससुर अनंत सिंह भी स्टाइलिश सूट-बूट में अपने रौबदार व्यक्तित्व का जलवा बिखेरते दिखे। समारोह में दोनों के लुक ने मेहमानों का खूब ध्यान आकर्षित किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article