Building Collapses in Delhi Chawri Bazaar: राजधानी दिल्ली के पुरानी दिल्ली स्थित चावड़ी बाजार इलाके से गुरुवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। हादसा इतना भीषण था कि इमारत के मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा से मिली। राहत और बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही वॉटर टेंडर और रेस्क्यू वाहनों सहित कम से कम छह दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान की सीधे तौर पर निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक टीमों द्वारा घटनास्थल पर राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है और मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
