लाइफस्टाइल

Govatsa Dwadashi Wishes: गोवत्स द्वादशी आरंभ.. अपनों को भेजें वसु बारस की हार्दिक शुभकामनाएं, शुभेच्छा संदेश

गोवत्स द्वादशी की हार्दिक शुभकामनाएं, Govatsa Dwadashi Wishes: आज गोवत्स द्वादशी है, जिसे वसु बारस या बछ बारस के नाम से भी जाना जाता है। इस खास दिन अपनों को भेजें गोवत्स द्वादशी, वसु बारस की हार्दिक शुभकामनाएं, शुभेच्छा संदेश

Image

गोवत्स द्वादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

गोवत्स द्वादशी की हार्दिक शुभकामनाएं, Govatsa Dwadashi Wishes: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन पर गोवत्स द्वादशी का त्योहार मनाया जाता है। आज 5 नवंबर को 10 बजकर 35 मिनट से गोवत्स द्वादशी आरंभ हो चुकी है। गोवत्स द्वादशी को भारत के कई हिस्सो में वसु बारस या बछ बारस भी कहा जाता है।इस दिन गाय और उसके बछड़े के प्रति सम्मान, स्नेह और आभार प्रकट करने का संदेश देता है। भारतीय परंपरा में गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि ममता, पालन-पोषण और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - रमा एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

इस दिन घरों में पूजा की जाती है और परिवार के लोग सुख-शांति की कामना करते हैं। इस दिन अपने माता-पिता, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजकर त्योहार की खुशियां बांटने का भी महत्व है। इस खास दिन अपनों को भेजें गोवत्स द्वादशी, वसु बारस की हार्दिक शुभकामनाएं, शुभेच्छा संदेश।

गोवत्स द्वादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

1.

गाय और बछड़े के प्रेम से जीवन में मिठास बनी रहे,

हर घर में सुख, शांति और खुशियों का वास रहे।

मां गौ की कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाए,

गोवत्स द्वादशी आपके लिए मंगलमय हो जाए।

2.

ममता, करुणा और सेवा का संदेश लाए यह त्योहार,

खुशियों से महक उठे आपका पूरा संसार।

हर सपना पूरा हो, हर दिन नई सौगात लाए,

गोवत्स द्वादशी आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए।

3.

मां गौ के आशीर्वाद से जीवन में उजाला रहे,

परिवार में प्रेम और विश्वास हमेशा बना रहे।

हर कदम पर सफलता आपका साथ निभाए,

गोवत्स द्वादशी आपके जीवन को खुशहाल बनाए।

4.

गाय और बछड़े का पवित्र प्रेम हमें समझाए,

हर जीव के प्रति दया और अपनापन जगाए।

आपके जीवन में खुशियों की बहार बनी रहे,

गोवत्स द्वादशी पर हर मनोकामना पूरी हो।

5.

आंगन में खुशियां और चेहरे पर मुस्कान रहे,

हर रिश्ते में प्रेम और सम्मान रहे।

मां गौ की कृपा से जीवन आबाद रहे,

गोवत्स द्वादशी का पर्व आपके लिए खास रहे।

वसु बारस की शुभेच्छा

1.

वसु बारस का पावन पर्व खुशियों की सौगात लाए,

आपके जीवन में सुख और समृद्धि बरसाए।

हर दिन नई उम्मीद और नई मुस्कान मिले,

आपको अपनों का प्यार और बड़ों का आशीर्वाद मिले।

2.

मां गौ की कृपा से हर सपना साकार हो,

आपके जीवन में खुशियों की बहार हो।

घर-आंगन में प्रेम और शांति का वास रहे,

वसु बारस पर आपका हर दिन खास रहे।

3.

आस्था का दीप आपके जीवन में उजाला करे,

हर मुश्किल को आसान और हर पल को निराला करे।

परिवार में खुशियों की रौनक बनी रहे,

वसु बारस पर सुख-समृद्धि आपके साथ रहे।

4.

ममता और करुणा का पावन संदेश लाए,

हर मन में प्रेम और सद्भावना जगाए।

जीवन में खुशियों के फूल खिलते रहें,

वसु बारस पर आपके सपने पूरे होते रहें।

5.

गौ माता के आशीर्वाद से घर में बरकत आए,

हर चेहरे पर मुस्कान और मन में शांति छाए।

रिश्तों में मिठास और जीवन में सम्मान रहे,

वसु बारस का त्योहार आपके लिए शुभ रहे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article